जब हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो हमारे चारों तरफ खुशियां ही खुशियां होती हैं। हम अपने पार्टनर संग समय गुजारते हैं और अपनी जिंदगी को एंजॉय करते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब रिलेशनशिप में अनबन शुरू हो जाती है। रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं और पहले जैसा उत्साह नहीं रह जाता। ऐसे में कई बार तो झगड़े तक शुरू हो जाते हैं और इसका गलत असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। अगर आप भी इन चीजों से गुजर रहे हैं, तो चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।