फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा के साथ जुड़ जाएगा अजब संयोग, अगर सचिन पायलट बन गए राजस्थान के मुख्यमंत्री

Thu, 13 Dec 2018 04:33 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sachin pilot - फोटो : instagram
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सभी को सीएम के नाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत और राजस्थान में पार्टी के अध्यक्ष सचिन पायलट दावेदार हैं। अगर इस रेस में सचिन पायलट जीत जाते हैं तो उनकी पत्नी सारा पायलट के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
आप सोच रहे होंगे कि सचिन की जीत से सारा के नाम कैसा रिकॉर्ड तो आपको बता दें, सचिन के सीएम बनते ही सारा देश की अकेली ऐसी महिला बन जाएंगी जिनके पति, दादा, पिता और भाई सीएम रहे।  सारा के पिता फारुख अब्दुल्लाह, दादा शेख अब्दुल्लाह, भाई उमर अब्दुल्लाह और फूफा गुलाम मोहम्मद शाह जम्मू-कश्मीर के सीएम रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानें सचिन और सारा की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक के सफर के बारे में।
विज्ञापन

3 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
लंदन में पढ़ाई के दौरान सचिन की मुलाकात साराह अब्दुल्लाह से हुई और कुछ दिनों के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन वापस दिल्ली लौट आए लेकिन, सारा अपनी आगे की पढ़ाई के लिए लंदन में ही थीं। दोनों के बीच यह दूरी आ जाने के बाद भी दोनों का प्यार बना रहा। दोनों ई-मेल और फोन के जरिए बात किया करते थे। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताने का फैसला लिया।

4 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
सचिन और सारा ने जब अपने परिवार वालों को बताया तो दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आ खड़ी हुई। एक तरफ सचिन हिंदू परिवार से थे, तो वहीं सारा का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से था।
विज्ञापन

5 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
सचिन के परिवार ने दोनों की शादी के लिए इनकार कर दिया। वहीं, सारा के लिए भी यह राह आसान नहीं थी। खबरों की मानें तो उनके पिता फारुख अब्दुल्ला ने उनसे इस बारे में बात करने से ही मना कर दिया था, लेकिन सारा ने हार नहीं मानी। उसने अपने पिता को मनाने के लिए सारे प्रयास किए। वह कई दिनों तक रोती रहीं, लेकिन उनके पिता नहीं माने।
विज्ञापन

6 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
बाद में सचिन और सारा ने किसी की परवाह किए बिना जनवरी 2004 में शादी कर ली। इस शादी में अब्दुल्ला परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था। सचिन के परिवार ने सारा का बहुत साथ दिया। समय के साथ अब्दुल्लाह परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sachin pilot - फोटो : twitter
पॉलिटिक्स में आने के बारे में सचिन ने कभी नहीं सोचा था
सचिन ने शादी से पहले पॉलिटिक्स में कदम रखने के बारे में कभी नहीं सोचा था। लेकिन पिता राजेश पायलट की मौत के बाद उन्हें राजनीति में उतरना पड़ा। जिस समय सचिन ने राजनीति के मैदान में कदम रखा उस समय उनकी उम्र महज 26 साल थी। सचिन ने 2004 के लोकसभा चुनावों में दौसा (राजस्थान) से बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें