फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर रिलेशनशिप में महसूस कर रहे हैं तनाव, तो ये खास तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

Tue, 30 Mar 2021 02:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो ये हमारी जिंदगी का एक अलग एहसास होता है। हम अपने पार्टनर संग खुश होते हैं और अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे होते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि बहुत से लोग कई कारणों से रिलेशनशिप में तनाव भी महसूस करते हैं, जिसकी वजह से वो परेशान रहते हैं। वहीं, इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ता है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
हर हाल में खुश रहें
  • हमारे जीवन में खुशी का काफी महत्व होता है। हालात चाहे कैसे भी हो, हमें हमेशा ही खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। हमेशा इस पर विचार करें कि आप कैसे खुद को खुश कर सकते हैं। चिंता करने से बचें और अपने पार्टनर से समस्याओं के बारे में बात करें और समस्या का समाधान निकालें। ऐसा करने से आप खुश रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दोस्त बनाएं
  • अमूमन देखा जाता है कि जब लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो वो सारा वक्त अपने पार्टनर संग ही बिताते हैं और किसी अन्य से कोई रिश्ता नहीं रखते हैं। ऐसे में जब आप ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने पार्टनर संग बिताते हैं, तो कई बार बोरियत भी होने लगती है। इसलिए इस बोरियत से निकलने के लिए आपको अपने दोस्त बनाने चाहिए और उनके साथ भी समय बिताना चाहिए।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
रिश्ते को लेकर स्टेंड लें
  • कई लोगों को देखा जाता है कि वो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी उलझन में रहते हैं। वो ये फैसला नहीं कर पाते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर संग रिश्ते में रहना है या नहीं। इसको लेकर भी वो तनाव में रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
couple - फोटो : istock
आपको समझना चाहिए कि आपको अपने पार्टनर के साथ कैसा रिश्ता रखना है। जब आप इसको लेकर अपना रुख साफ करेंगे, तो आपको तनाव भी नहीं होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गलत न सोचें
  • कई लोग पहले से ही काफी गलत सोचने लगते हैं। देखा जाता है कि अगर उनके रिश्ते में कोई दिक्कत आती है तो वो बिना कुछ जाने गलत सोचने लगते हैं, उनके मन में कई गलत विचार जन्म लेने लगते हैं। ऐसे में उन्हें तनाव होना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
आपको हमेशा इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आपको अपने पार्टनर से वो बातें शेयर करनी चाहिए, जिनको लेकर आपको तनाव होता है। इससे आप जब अपने पार्टनर से बातें करेंगे तो आपका रिश्ता सही चलेगा और आप तनाव से बचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें