फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि घर के सदस्य नहीं निकाल पाते हैं एकदूजे के लिए समय तो एकबार जरूर आजमाएं ये तरीके

Wed, 30 Dec 2020 08:51 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
परिवार से बढ़कर कोई धन नहीं होता है - फोटो : अमर उजाला

आजकल की जीवनशैली ने एक ही घर में रहने वाले सदस्यों को भी दूर कर दिया है। ऐसे में कई बार ऐसा ही होता है कि काम के सिलसिले में भाई-बहन इतने व्यस्त होते हैं कि महीनों बीत जाते हैं लेकिन वे सुकून से बात नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे सोचते ही रह जाते हैं कि कैसे और कब एकदूसरे को या घर के अन्य सदस्यों को समय दिया जाए। परिवार से बढ़कर कोई धन नहीं होता है इसलिए बहुत जरूरी है कि आप समय-समय पर उन्हें अपना समय दें। अगली स्लाइड्स में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनको अपनाने से घर के सभी सदस्य एकदूसरे को दे पाएंगे समय।

विज्ञापन

2 of 5
आप लौटने पर साथ भोजन कर सकते हैं - फोटो : Social media

एकसाथ भोजन
बहुत जरूरी है कि घर के सभी सदस्य कम से कम एक समय तो साथ भोजन करें। साथ भोजन करने से रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। यदि आप लोग सुबह जल्दबाजी में दफ्तर के लिए निकलते हैं तो आप लौटने पर साथ भोजन कर सकते हैं। हो सकता है आप लोगों के लौटने का समय एक न हो पर साथ भोजन करने के लिए थोड़ा बहुत समय का हेरफेर तो चलता ही है।

विज्ञापन

3 of 5
पूरा दिन बिना किसी चिंता के आराम से बीत जाएगा - फोटो : social media

साथ में योग करें
सुबह उठकर हर किसी को थोड़ी बहुत कसरत या योग तो करना ही चाहिए लेकिन यदि सुबह-सुबह पूरा परिवार ही साथ में योग या कसरत करेगा तो कितना बेहतर होगा। पूरा दिन बिना किसी चिंता के आराम से बीत जाएगा। ऐसे में यदि किसी को कोई बात कहनी होगी तो उसके लिए भी उसे इंतजार नहीं करना होगा। इस दौरान वो आसानी से कह पाएगा और स्वास्थ्य लाभ तो सभी को होगा ही।

4 of 5
घर पर ही टी.वी पर साथ में फिल्म देखें - फोटो : Amar Ujala

महीने में एक फिल्म
कोशिश करें कि महीने में एकदिन तो आपके पास ऐसा हो जब परिवार के सारे सदस्य एक साथ फिल्म देखें। फिर भले ही फिल्म देखने के लिए आप लोग कोई सिनेमा हॉल न जाएं। घर पर ही टी.वी पर साथ में फिल्म देखें क्योंकि ध्यान रखें यहां फिल्म देखना नहीं बल्कि साथ बैठकर फिल्म देखना अधिक महत्व रखता है इसलिए इसके लिए सभी की सहमति से एक दिन निर्धारित करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रिप जरूर प्लान करें - फोटो : Instagram
फैमिली ट्रिप
परिवार में सभी लोग एकदूसरे से जुड़े रहें इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप परिवार के साथ तीन- चार महीने में एकबार के लिए तो ट्रिप जरूर प्लान करें। लॉन्ग विकैंडस पर फैमिली ट्रिप के लिए जाना कोई बहुत कठिन काम नहीं होता है इसलिए इस विषय में सोचें। ट्रिप पर पूरा परिवार अपनी मस्ती में रहता है, ऐसे में आप बिना किसी चिंता के साथ कई सारी यादें अपने परिवार के साथ जोड़ सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें