फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का जन्म अगर पति-पत्नी के रिश्ते में बन रहा है दरार की वजह, तो काम आएंगे ये उपाय

Wed, 21 Aug 2019 04:28 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
अभिभावक बनना अपने आप में ही एक सुखद अनुभव होता है। लेकिन जब एक पति-पत्नी अभिभावक के रोल में आते हैं तो उनके जिंदगी में बहुत से बदलाव होते हैं। इन बदलावों की वजह होती है प्राथमिकता। क्योंकि बच्चे के होने के बाद उनका सारा ध्यान बच्चे पर होता है। ऐसे में खुद के लिए वक्त न मिलने पर बहुत से पति पत्नी में तनाव बढ़ने लगता है या झगड़े होने लगते हैं। इन परिस्थितियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
इन बदलावों को समझें और स्वीकारें
जरूरी है कि आप जीवन में आए इस बदलाव को स्वीकार करें। एक दूसरे को समझने की कोशिश करें कि अब आपका सारा ध्यान बच्चे पर होगा। महिलाओँ के लिए तो यह समय सबसे ज्यादा नाजुक होता है क्योंकि बच्चे की देखभाल से लेकर शरीर में हुए बदलावों की वजह से वो तनाव में रहती हैं। इसलिए जरूरत है कि पति इस तरह की स्थिति को समझें और उनका साथ दें। वक्त के साथ सब सही हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
भावनाओं को समझें
बच्चे हो जाने के बाद आप घर पर किसी भी समय और कहीं पर भी अंतरंग नहीं हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने साथी की भावनाओं और इशारों को समझे जिससे कि रिश्तें में मधुरता बनी रहे।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
बच्चे की देखभाल के लिए किसी की मदद लें
इसमें कोई शर्म की बात नही है कि आप अकेले बच्चे को पालने में असमर्थ हैं। बच्चे की देखभाल के लिए अपने अभिभावक या किसी नैनी की व्यवस्था कर सकती हैं। ऐसा करने से आप दोनों के पास एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए समय मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
खुद से करें प्यार
बच्चे की देखभाल और काम के चक्कर में खुद पर ध्यान देना न भूलें। क्योंकि भले ही आप मां बन गई हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपका खुद का कोई जीवन नही है। कुछ समय निकाल कर दोस्तों के साथ बिताएं या पसंदीदा टीवी चैनल देखें। ये सब चीजें आपको खुशी देंगी और आप दूसरों को भी खुश रख पाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
दूसरों से अनुभव लें
किसी ऐसे इंसान के साथ बातचीत करें जो इस तरह की परिस्थिती से गुजर चुका है। उससे कुछ सलाह लेने से हो सकता है आपको कुछ उपाय मिल जाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें