शादी हर एक की जिंदगी में नई सुबह लेकर आती है...दो लोगों का एक साथ रहना..एक दूजे को समझना और जिंदगी के हर उतार चढ़ाव में हमेशा साथ देना ही हैपी मैरिड लाइफ कहलाता है। जब भी किसी भी लड़की या फिर लड़के की शादी की बात होती है तो मां-बाप सबसे पहले दोनों की उम्र को शादी के पैमाने के तराजू पर तौलते है और अपनी बेटी या फिर बेटे के लिए उचित वर और वधू का चुनाव करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रिलेशनशिप
लेकिन समय के साथ उम्र के पैमाने में काफी फेरबदल देखा गया। जिसमें कपल के बेमेल जोड़े से लेकर बेजोड़ जोड़ी भी देखी गई लेकिन उसके साथ ही शादियों का जुड़ना और टूटना की संख्या में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। हाल ही में शादियों को उम्र के पैमाने पर तौलते हुए एक रिसर्च की गई जिसके नतीजे चौकानें वाले थे।
पढ़ें- सेलिब्रिटीज जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आज से सिर्फ स्लीप नहीं बल्कि लें ब्यूटी स्लीप
विज्ञापन
3 of 5
रिलेशनशिप
ये रिसर्च 13 साल की स्टडी के बाद University of Colorado की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर Terra McKinnish ने की। रिसर्च में पाया गया कि उम्र में ज्यादा अंतर होने की वजह से शादीशुदा जिंदगी में 6 साल बाद ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट घुल जाती है जिसकी मुख्य वजह दोनों के विचारों में मतभेद होना है।
4 of 5
रिलेशनशिप
इसके साथ ही रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कि जो पुरुष अपने से काफी कम उम्र की लड़की से शादी करते हैं वो सबसे ज्यादा satisfied होते हैं हालांकि उनकी शादीशुदा जिंदगी की उम्र सिर्फ 6 से 10 साल तक की ही होती है। वहीं जो शादीशुदा जोड़े समान उम्र के होते हैं वो कठिन हालातों को अच्छी तरह से handle करते हैं।
इसके साथ ही रिसर्च में देखा गया कि आर्थिक परेशानी के समय ज्यादा उम्र के अंतर वाले जोड़े ठीक तरह से परिस्थिति को हैंडिल नहीं कर पाते। साथ ही उम्र के ज्यादा अंतर की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती।