Relationship Tips: जब हम रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, बहुत सारी बातें करना चाहते हैं। हालांकि अगर आप लाॅन्ग डिस्टेंस में हैं तो यह सबकुछ आपके बीच काॅल पर होने वाली बातचीत तक सीमित रह जाता है। अक्सर ऐसा होता है कि एक पार्टनर तो बहुत सारी बातें करना चाहता है लेकिन दूसरा सिर्फ हूं या हम्म में सवांद को समेट देता है। ऐसा अगर अक्सर होने लगे तो दूसरे पार्टनर को ऐसा महसूस होने लगता है कि शायद उनका साथी बातों या रिश्ते में बोरियत महसूस कर रहा है या वह आपके साथ संवाद में रूचि नहीं रखता।
कई बार रिलेशनशिप में एक ऐसी स्थिति आ जाती है जब फोन पर बात करते समय पार्टनर सिर्फ "हूं", "हम्म", "ओह" जैसे जवाब देता है। इससे ना सिर्फ संवाद टूटता है बल्कि मन में ये सवाल भी उठता है, क्या उन्हें अब बात करने में रुचि नहीं रही?असल में ये आदत थकान, काम की व्यस्तता या भावनात्मक दूरी का संकेत हो सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता कमजोर हो गया है। सही तरीकों से आप फिर से बातचीत में वो गर्मजोशी और एक्साइटमेंट ला सकते हैं। अगर आपका पार्टनर भी बातचीत के दौरान सिर्फ हम्म और हूं जैसे उत्तर देता है तो उसकी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते हैं।