फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर फोन पर बस 'हूं-हम्म' करता है? जानिए क्यों और क्या करें

Wed, 09 Jul 2025 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Tips: सही तरीकों से आप फिर से बातचीत में वो गर्मजोशी और एक्साइटमेंट ला सकते हैं। अगर आपका पार्टनर भी बातचीत के दौरान सिर्फ हम्म और हूं जैसे उत्तर देता है तो उसकी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पार्टनर की बातचीत में दिलचस्पी बढ़ाने के तरीके - फोटो : adobe stock
Relationship Tips: जब हम रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, बहुत सारी बातें करना चाहते हैं। हालांकि अगर आप लाॅन्ग डिस्टेंस में हैं तो यह सबकुछ आपके बीच काॅल पर होने वाली बातचीत तक सीमित रह जाता है। अक्सर ऐसा होता है कि एक पार्टनर तो बहुत सारी बातें करना चाहता है लेकिन दूसरा सिर्फ हूं या हम्म में सवांद को समेट देता है। ऐसा अगर अक्सर होने लगे तो दूसरे पार्टनर को ऐसा महसूस होने लगता है कि शायद उनका साथी बातों या रिश्ते में बोरियत महसूस कर रहा है या वह आपके साथ संवाद में रूचि नहीं रखता।

कई बार रिलेशनशिप में एक ऐसी स्थिति आ जाती है जब फोन पर बात करते समय पार्टनर सिर्फ "हूं", "हम्म", "ओह" जैसे जवाब देता है। इससे ना सिर्फ संवाद टूटता है बल्कि मन में ये सवाल भी उठता है, क्या उन्हें अब बात करने में रुचि नहीं रही?असल में ये आदत थकान, काम की व्यस्तता या भावनात्मक दूरी का संकेत हो सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता कमजोर हो गया है। सही तरीकों से आप फिर से बातचीत में वो गर्मजोशी और एक्साइटमेंट ला सकते हैं। अगर आपका पार्टनर भी बातचीत के दौरान सिर्फ हम्म और हूं जैसे उत्तर देता है तो उसकी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
किस्सागोई बातचीत - फोटो : Adobe
ऐसे बढ़ाएं बातचीत में उनकी रुचि

किस्सागोई बातचीत

बातचीत के दौरान लोग अपने साथी को इंगेज करने के लिए सवाल पूछते हैं। सवालों की जगह बातचीत को किस्सागोई बनाए। सवाल-जवाब की तरह बातचीत करने के बजाय अपने दिन का कोई मजेदार किस्सा बताएं। इससे पार्टनर सहज तौर पर आपसे जुड़ेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
पुराने पलों को करें री-कॉल - फोटो : Adobe
पुराने पलों को करें री-कॉल

बातचीत को रोचक बनाने के लिए अपनी पहली मुलाकात, पहला झगड़ा या साथ की कोई याद, उन्हें दोबारा याद दिलाएं। इससे आपके और पार्टनर के बीच भावनात्मक बॉन्ड बढ़ेगा।  पार्टनर भी उन पुरानी बातों को याद करके अपनी याद को व्यक्त करेगा।

4 of 6
उन्हें अपनी बात कहने का स्पेस दें - फोटो : freepik
उन्हें अपनी बात कहने का स्पेस दें

जब पार्टनर बातचीत न करके सिर्फ हम्म-हम्म करता है तो साथी नाराजगी व्यक्त करने लगता है और उससे बातचीत करने के लिए दबाव बनाने लगता है। शायद आपका पार्टनर दिनभर की थकान में हों या मूड ऑफ हो। ऐसे में जबरदस्ती बात ना करें, बल्कि धीरे-धीरे बात खोलें।
विज्ञापन

5 of 6
कुछ चुटीली बातें या मजेदार गेम्स से शुरू करें - फोटो : Istock
कुछ चुटीली बातें या मजेदार गेम्स से शुरू करें

'20 सवाल' या 'रेपिड फायर' जैसे खेल बातचीत को हल्का बनाते हैं और दोनों को एक दूसरे के साथ इन्वाॅल्व करते हैं। अपने आप ही पार्टनर की गेम्स में रूचि बढ़ेगी और वह सवालों के जवाब के माध्यम से आपसे बातचीत में शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वीडियो कॉल आजमाएं - फोटो : Adobe
वीडियो कॉल आजमाएं

कई बार शब्दों से ज्यादा चेहरा और हाव-भाव संवाद करते हैं। अगर आपका पार्टनर कम बोलने वाला हो या रिजर्व है, जिसे समझ ही नहीं आता कि वह क्या बात करें तो ऑडियो कॉल के बजाए दूसरा तरीका अपना सकते हैं। अगर बात नहीं बन रही तो वीडियो कॉल ट्राई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें