असली और नकली दोस्त में क्या फर्क होता है
- फोटो : Adobe
असली दोस्त की पहचान के 10 ठोस संकेत
दुख में दुखी
जो दोस्त आपकी परेशानी सुनकर थकते नहीं, बल्कि आपके दुख को अपना दुख समझते हैं, वही सच्चा मित्र है। एक अच्छे दोस्त से अपनी परेशानी बताने की जरूरत नहीं होती, वह मुस्कुराहट के पीछे छुपे दर्द को भी पहचान लेते हैं।
बिना शर्त साथ
सच्चा दोस्त अपने किसी स्वार्थ की पूर्ति के लिए आपके साथ नहीं होता, ना ही फायदे की उम्मीद करता है। ये दिल का रिश्ता होता है, जो भरोसे पर टिका होता है, ना कि हिसाब-किताब पर निर्भर करता है।
आपकी सफलता में सबसे आगे
जो व्यक्ति आपके जीतने पर दिल से जश्न मनाता हो, आपकी सफलता में सबसे अधिक खुश हो या आपके लिए बेहतर चीयरलीडर हो, वही सच्चा मित्र होता है।
असलियत बताए
दोस्त सिर्फ आपकी सराहना नहीं करता, बल्कि अगर आप गलत हैं तो सामने ही सुधार की बात करता है। पीठ पीछे बोलने के बजाए आपसे सीधे असलियत बताता है। सच बोलना सच्चे दोस्त की निष्ठा होती है।
समय निकालना उनकी प्राथमिकता
दोस्त अपनी व्यस्त जीवनशैली में भी आपके लिए कहीं न कहीं से समय निकाल ही लेता है। वह बहाने नहीं तलाशता, बल्कि आपसे मिलने और साथ समय बिताने के लिए हमेशा ही तैयार रहता है।