फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Life Tips: खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये 6 आदतें, घर से लेकर नौकरी तक में रहेगी सुख शांति

Sat, 18 Jan 2025 09:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खुशहाल जीवन और परिवार व दफ्तर में सुख शांति बनाए रखने के लिए खुद में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करें। यह अच्छी आदतें आपको और आपके आसपास के माहौल को अच्छा बना देंगी।
विज्ञापन
1 of 5
खुशहाल जीवन के लिए तरीके - फोटो : Pexel
Happy Life Tips: लोग समझदार होते ही एक अच्छे जीवन के लिए प्रयास करना शुरू कर देते हैं। मन लगाकर पढ़ाई करते हैं ताकि अच्छी नौकरी मिल सके और भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके। लोगों को लगता है कि इस तरह से उनका जीवन खुशहाल बनेगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। हालांकि घर से लेकर दफ्तर तक में लोगों के ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं, जो उन्हें चिंता व तनाव से ग्रस्त कर देती हैं। परिवार में जीवनसाथी, बच्चे और माता-पिता की इच्छाओं को समझना, उनका ख्याल रखने में वह अपनी खुशियां भूल जाते हैं।

दूसरों की खुशी के साथ खुद को संतुष्ट करना भी जरूरी है। ऐसे में खुशहाल जीवन और परिवार व दफ्तर में सुख शांति बनाए रखने के लिए खुद में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करें। यह अच्छी आदतें आपको और आपके आसपास के माहौल को अच्छा बना देंगी।
विज्ञापन

2 of 5
सकारात्मक सोच - फोटो : Pexel
सकारात्मक सोच

घर-परिवार में खुशहाली हो या नौकरी में तरक्की चाहिए हो, सबसे जरूरी है आपकी सोच सकारात्मक हो। ऐसा विचार करें कि आप बेहतर कर रहे हैं और इससे भी बेहतर कर सकते हैं। सकारात्मक विचार सफलता के लिए प्रोत्साहित करते हैं। सकारात्मता से संतुष्टि होती है और संतुष्टि खुशहाल जीवन पाने का एक तरीका भी है।
विज्ञापन

3 of 5
सेहत पर ध्यान - फोटो : istock
सेहत पर ध्यान

पारिवारिक जीवन और करियर दोनों में सफलता तब मिलेगी जब आप उसे हासिल करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम होंगे। ऐसे में सेहत पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। स्वस्थ शरीर और मन होने से आप काम पर भी फोकस कर पाएंगे और निजी जीवन में भी सुकून से रह पाएंगे। खुशहाली के लिए अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

4 of 5
रिश्तों को समय और महत्व दें - फोटो : Adobe Stock
रिश्तों का महत्व

किसी भी व्यक्ति के जीवन में खुशहाली सिर्फ करियर में तरक्की या अधिक पैसे कमाने से नहीं आती। खुशहाली के लिए जरूरी है अपनों का साथ। इसलिए जीवन में कितना भी व्यस्त हो लेकिन अपने रिश्तों को समय और महत्व देना न भूलें। माता पिता हो या जीवनसाथी, दोस्त हों या सहकर्मी, सभी के साथ एक अच्छा और सौहार्दपूर्ण रिश्ता बनाकर रखें। समय समय पर उनसे बात करें और वक्त बिताएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलतियों को स्वीकारें - फोटो : Adobe stock
गलतियों व असफलताओं को अपनाएं 

गलतियों से सीखें। अगर आप कभी जीवन में असफल हो जाएं या कोई गलती कर बैठें तो निराश न हों या फिर उनकी गलतियों को झुकलाने की कोशिश न करें। बल्कि विफलताओं और गलतियों को याद रखें और उनसे बेहतर बनने के लिए सीख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें