फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: गर्लफ्रेंड मांगती है महंगे तोहफे, इस तरह करें उनसे डील

Sat, 17 Sep 2022 12:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड मांगे महंगे गिफ्ट तो इस तरह करें डील - फोटो : Istock
Relationship Tips: भावनात्मक जुड़ाव के कारण लोग रिलेशनशिप में आ जाते हैं। प्रेमी युगल या शादीशुदा जोड़े को एक दूसरे से कई उम्मीदें रखने लगते हैं। कई बार लोग रिश्ते में आने के बाद अपने पार्टनर पर निर्भर करने लगते हैं। वह सिर्फ भावनात्मक तौर पर ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी अपने पार्टनर पर निर्भर करते हैं। हर पार्टनर रिश्ते में सरप्राइज, तोहफे की उम्मीद भी करते हैं। कई रिलेशनशिप में ये देखने को मिलता है कि गर्लफ्रेंड या पत्नी अपने पार्टनर से मनपसंद तोहफे की मांग करती हैं। तोहफे प्यार को बढ़ाते हैं। रिश्ते में सरप्राइज और गिफ्ट देना-लेना आम बात है। लेकिन अक्सर जब गर्लफ्रेंड महंगे और कीमती तोहफों की मांग करने लगती हैं, तो पार्टनर के लिए उनकी डिमांड पूरी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी महंगी चीजों, जैसे आईफोन, ब्रांडेड बैग्स आदि की मांग करें तो उनकी मांगों पर कैसे बर्ताव करना चाहिए, ये हर पार्टनर को पता होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
आय के मुताबिक करें खर्च - फोटो : istock
अपनी जेब पर दें ध्यान

पार्टनर की बड़ी और महंगी मांगों की पूर्ति करना आपके बस की बात है या नहीं, इस बारे में स्पष्ट रहें। यानी इस बात पर विचार करें कि क्या आपकी आय इतनी है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी की महंगी मांगों को पूरा कर सकते हैं? अगर आप की आय ज्यादा है और आपको अपनी पार्टनर की ख्वाहिश पूरी करने में कोई दिक्कत नहीं, तब तो ठीक है लेकिन अगर आपकी आय कम है तो पार्टनर की डिमांड को पूरी करने के लिए तरह तरह के जुगाड़ न अपनाएं।
विज्ञापन

3 of 5
पार्टनर को समझाएं - फोटो : istock
पार्टनर को समझाएं

अक्सर लड़के अपनी पार्टनर की मांग को पूरा करने या उसको इम्प्रेस करने के लिए गलत तरीकों से पैसों की पूर्ति करने लगते हैं। जैसे अपने किसी दोस्त से उधार मांगकर गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट लाना, या चोरी आदि करना। लेकिन अगर आप गर्लफ्रेंड की मांग पूरी करने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें इस बारे में स्पष्ट बताएं। उन्हें समझाएं कि अभी उनके पास इतने पैसे नहीं कि वह महंगे तोहफे दे सकें। आपकी पार्टनर आपकी आर्थिक परेशानी को समझेगी।

4 of 5
लालची पार्टनर की पहचान - फोटो : Istock
पार्टनर को पहचानें

अगर आपकी आर्थिक स्थिति समझने के बाद भी पार्टनर आपसे महंगे तोहफे की मांग करती है, तो समझना चाहिए कि वह आपसे प्यार नहीं करती और भावनात्मक तौर पर नहीं जुड़ीं। अपनी मांगों और जरूरतों को पूरा करने के लिए आपके साथ रिलेशनशिप में हैं। पार्टनर के इस बर्ताव से आप समझ सकते हैं कि उनका साथ आपको ज्यादा समय तक नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेकअप - फोटो : istock
ब्रेकअप है आखिरी रास्ता 

रिश्ता बनाना जितना आसान है, उसे निभाता उतना ही मुश्किल होता है। कई बार लोग गलत पार्टनर के साथ रिश्ते में आ जाते हैं। पार्टनर के बर्ताव से आपको पता चल जाता है कि उनके साथ रिलेशनशिप में लंबे समय तक नहीं रहा जा सकता। हो सकता है कि आप पार्टनर के प्रति लगाव महसूस करते हों, लेकिन वह इस रिश्ते में सिर्फ किसी फायदे के कारण ही जुड़े होते हैं। लाभ के लिए बना रिश्ता निभाना लंबे समय के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में जब पार्टनर की मन की भावना से आप वाकिफ हो जाएं तो उससे रिश्ता तोड़ देना ही उचित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें