फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Celebrate New Year: घर पर परिवार संग कैसे मनाएं नए साल की जश्न? पार्टी और ट्रिप सब हो जाएगा फेल

Sun, 21 Dec 2025 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Celebrate New Year At Home: अगर आप भी नये साल का जश्न अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं तो हमारे बताए तरीके आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 6
घर पर परिवार संग कैसे मनाएं नए साल की जश्न? - फोटो : Adobe stock
How To Celebrate New Year At Home: नया साल अपने साथ नयी उम्मीदें लेकर आता है। ऐसे में हर कोई इसका स्वागत अपने अंदाज में करता है। ज्यादातर लोग इस मौके पर खूब पार्टी करते हैं और बहुत से लोग इस मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते हैं। तो अगर आप भी इस नए साल का जश्न अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं, तो इसे खास बनाने के लिए कुछ मजेदार और यादगार तरीकों को अपनाना न भूलें।

चाहे वो घर पर छोटी सी पार्टी हो या फिर एक शानदार डिनर, परिवार के साथ ये समय बिताना हमेशा यादगार रहता है। इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन और आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप अपने परिवार के साथ इस नए साल को और भी खास बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
घर पर डिनर पार्टी - फोटो : Freepik
घर पर डिनर पार्टी

नया साल मनाने का सबसे अच्छा तरीका है घर पर एक डिनर पार्टी आयोजित करना। परिवार के सभी सदस्य अपने पसंदीदा पकवान बना सकते हैं और एक साथ बैठकर उन्हें खा सकते हैं। आप एक थीम आधारित डिनर भी बना सकते हैं जैसे "मेक योर ओन पिज्जा" या "फैमिली स्टाइल डिनर", जिससे खाना और भी मजेदार हो जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म नाइट - फोटो : adobe
फिल्म नाइट

नया साल अपने परिवार के साथ फिल्में देखकर भी मनाया जा सकता है। बच्चों के लिए एनिमेशन फिल्में, और बड़े लोगों के लिए कॉमेडी या रोमांटिक फिल्में पसंद की जा सकती हैं। घर पर एक आरामदायक फिल्म नाइट सेट करें, जिसमें पॉपकॉर्न और स्नैक्स का मजा लें। ये न केवल मनोरंजन का अच्छा तरीका है, बल्कि परिवार के साथ वक्त बिताने का भी बेहतरीन अवसर है।

 

4 of 6
गेम नाइट - फोटो : अमर उजाला
गेम नाइट

गेम नाइट परिवार के लिए परफेक्ट विकल्प है। आप बोर्ड गेम्स जैसे लूडो, कैरम, या चेस खेल सकते हैं, या फिर वीडियो गेम्स जैसे माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स या निंटेंडो स्विच पर भी खेल सकते हैं। ये एक बेहतरीन तरीका है पूरे परिवार को एक साथ लाने और मजेदार समय बिताने का। 

 
विज्ञापन

5 of 6
नया साल की शुभकामनाएं लिखना - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
नया साल की शुभकामनाएं लिखना

इस नए साल पर आप अपने परिवार के सभी सदस्यों से एक-दूसरे के लिए शुभकामनाएं लिखने का आदान-प्रदान कर सकते हैं। एक-दूसरे के लिए दिल से शुभ संदेश लिखकर उन्हें पढ़ना और सुनना इस दिन को और भी खास बना सकता है। ये एक अच्छा तरीका है जो परिवार में प्यार और संबंधों को मजबूत करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आउटडोर एक्टिविटीज
आउटडोर एक्टिविटीज

अगर मौसम अच्छा हो, तो परिवार के साथ पार्क में पिकनिक मनाना या ट्रैकिंग या साइक्लिंग जैसी आउटडोर एक्टिविटी करना भी एक अच्छा तरीका हो सकता है। खुले आसमान में ताजगी महसूस करते हुए नए साल की शुरुआत करना शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी है। इसके साथ ही आप परिवार के साथ अच्छे वक्त का आनंद ले सकते हैं और एक साथ नए साल की शुरुआत कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें