फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Group Photo Ideas: दोस्तों के साथ होली ग्रुप फोटो कैसे बनाएं यादगार? इन आइडियाज से तस्वीर हो जाएंगी वायरल

Mon, 02 Mar 2026 05:14 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Holi Group Photo Ideas : इस बार होली पर थोड़ा क्रिएटिव सोचें, अलग पोज ट्राय करें और रंगों के साथ दोस्ती के पलों को खूबसूरती से कैद करें।
विज्ञापन
1 of 6
होली के फोटो पोज - फोटो : Adobe

Holi Group Poses: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, यादों का भी त्योहार है और इन यादों को कैद करने का सबसे खूबसूरत तरीका है, दोस्तों के साथ धमाकेदार ग्रुप फोटो। लेकिन हर साल वही खड़े होकर रंग लगा लिया और फोटो खींच ली, अब ये पुराना हो चुका है।

अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपकी होली ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर छा जाए, तो ये क्रिएटिव और मजेदार आइडिया जरूर ट्राय करें। होली की ग्रुप फोटो सिर्फ तस्वीर नहीं, वर्षों तक याद रहने वाली कहानी होती है। थोड़ा क्रिएटिव सोचें, अलग पोज ट्राय करें और रंगों के साथ दोस्ती के पलों को खूबसूरती से कैद करें। 

विज्ञापन

2 of 6
होली के फोटो पोज - फोटो : Adobe

पहले और बाद में होली शाॅट

एक फोटो होली शुरू होने से पहले साफ कपड़े, मुस्कुराते चेहरे। दूसरी फोटो पूरी तरह रंगों में डूबी हुई। दोनों को कोलाज में डालें और कैप्शन दें। “Expectation vs Reality” यह आइडिया इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जाता है।


कलर ब्लास्ट मोमेंट

सभी दोस्त एक साथ हवा में गुलाल उछालें और फोटोग्राफर बर्स्ट मोड में क्लिक करे। बैकग्राउंड सिंपल रखें। कैमरा स्लो मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड करे और धूप की दिशा ध्यान में रखें। यह फोटो बेहद सिनेमैटिक लगती है।

 

विज्ञापन

3 of 6
होली के फोटो पोज - फोटो : Adobe

सर्कल फ्रेंडशिप शॉट

सभी दोस्त गोल घेरा बनाकर नीचे बैठ जाएं और सिर बीच में मिलाएं। ऊपर से कैमरा रखकर फोटो लें। ऊपर से दिखने वाला रंगों का गोल पैटर्न बेहद आकर्षक लगता है।


“रंगों का गैंग” थीम

सब दोस्त एक ही रंग का गुलाल चेहरे पर लगाएं। जैसे, सिर्फ पीला या सिर्फ गुलाबी। कैप्शन में लिखें, “Team Yellow” या “Pink Squad” यह फोटो देखने में यूनिफॉर्म और स्टाइलिश लगती है।

4 of 6
होली के फोटो पोज - फोटो : Adobe

फनी एक्सप्रेशन शॉट

कोई पिचकारी लेकर मजाकिया पोज दे। कोई रंग से भरा चेहरा बनाकर हंसे। कोई कैमरे की तरफ गुलाल उड़ाए। कैंडिड फोटो सबसे ज्यादा लाइक पाती हैं।


स्लो मोशन वॉटर शॉट

अगर पानी से खेल रहे हैं तो एक दोस्त बाल्टी से पानी डाले। बाकी दोस्त रिएक्शन दें। वीडियो से बेस्ट फ्रेम निकालें। सूरज की रोशनी में पानी की बूंदें चमकती हैं, फोटो जादुई लगेगी।

विज्ञापन

5 of 6
होली के फोटो पोज - फोटो : Adobe

डांसिंग ग्रुप फोटो

डीजे या स्पीकर पर गाना चलाएं। डांस करते हुए जंप शॉट लें। हवा में कूदते हुए फोटो हमेशा एनर्जेटिक दिखती है।


ट्रेडिशनल टच

अगर आप ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा या साड़ी में हैं, तो मंदिर या घर के आंगन में फोटो लें। पीछे रंगों की थाली रखें। “होली है” वाला पोस्टर शामिल करें। यह फोटो पारंपरिक और एलिगेंट लगेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
holi - फोटो : Adobe stock

फ्रेम के साथ फोटो

एक बड़ा फोटो फ्रेम या कार्डबोर्ड कटआउट बनाएं। उस पर लिखें, “Happy Holi 2026” सभी दोस्त फ्रेम के अंदर पोज दें।


इमोशनल फ्रेंडशिप शॉट

सब दोस्त एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर कैमरे की ओर पीठ करें। सामने सूरज या खुला आसमान दिखाएं। यह फोटो दोस्ती की गहराई दिखाती है।


फोटो क्लिक करते समय ध्यान रखें

  • मोबाइल कैमरा लेंस साफ हो।
  • धूप में बैक लाइट से बचें।
  • वाटरप्रूफ कवर रखें।
  • एक व्यक्ति सिर्फ फोटो और वीडियो की जिम्मेदारी संभाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें