फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: शादी के बाद है पहली होली, इन तरीकों से जीवनसाथी के साथ त्योहार बनाएं यादगार

Mon, 25 Mar 2024 08:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवविवाहित जोड़े के लिए होली सेलिब्रेशन के रोमांटिक टिप्स बताए जा रहे हैं, ताकि पहली होली यादगार और प्रेम बढ़ाने वाली बन जाए।
विज्ञापन
1 of 5
mobile in holi - फोटो : getty images
Holi Celebration Ideas For Married Couple: इस साल होली 25 मार्च को मनाई जा रही है। जिन लोगों की इसी वर्ष शादी हुई है, वह अपने जीवनसाथी के साथ पहली होली मना रहे हैं। शादी के बाद पहली होली को लेकर कपल उत्साहित रहते हैं। होली रंगों, प्रेम और उत्साह का त्योहार है, जिसमें लोग आपस में गले मिलते हैं और दिल से दिल मिलाते हैं। वहीं शादी के बाद सभी त्योहारों और रस्मों को नवविवाहित जोड़े पहली बार खास तरीके से मनाना पसंद करते हैं।

अगर शादी के बाद आपकी पहली होली है तो जीवनसाथी के लिए इसे यादगार बनाने के लिए अलग अलग तरीके अपना सकते हैं। यहां नवविवाहित जोड़े के लिए होली सेलिब्रेशन के रोमांटिक टिप्स बताए जा रहे हैं, ताकि पहली होली यादगार और प्रेम बढ़ाने वाली बन जाए।
विज्ञापन

2 of 5
holi new - फोटो : istock
प्यारी सी सुबह के साथ शुरुआत

पहली होली पर नवविवाहित जोड़ा अपने साथी के साथ केवल रंगों के साथ ही नहीं खेलना चाहता, बल्कि उसके साथ त्योहार का हर लम्हा एन्जॉय करना चाहता है। इसलिए होली की शुरुआत यानी सुबह को ही खुशनुमा बना दीजिए। जीवनसाथी जब सोकर उठे तो उन्हें प्यार से गुड मॉर्निंग विश करें। साथ में लजीज और मनपसंद सा नाश्ता हो और नाश्ते की प्लेट के साथ प्यार भरा एक नोट हो तो साथी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
holi new - फोटो : istock
होली पार्टी

भले ही आप अपने साथी के साथ होली मनाना चाहते हैं लेकिन पहली होली पर अगर अपने करीबियों को शामिल करेंगे तो खुशियां दोगुनी बढ़ जाएंगी। होली पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें कपल अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या परिवार के लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं। सबके साथ मिलकर होली का जश्न मनाएं।

4 of 5
holi mobile new - फोटो : istock
पार्टनर के साथ मैचिंग आउटफिट्स

होली के मौके पर आप मैचिंग आउटफिट पहनकर एक जैसा महसूस कर सकते हैं। आपका पहनावा इस मौके पर कुछ खास हो ताकि जब पहली होली साथ मनाएं तो बेस्ट लम्हें को सुंदर तस्वीरों के जरिए कैप्चर कर सकें। एक रंग या स्टाइल में कुछ एथनिक पहन सकते हैं या मैचिंग होली टीशर्ट व वेस्टर्न सहज से आउटफिट से खुद को स्टाइल दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्टनर संग होली सेलिब्रेशन - फोटो : Istock
होली का रंग 

अब होली है तो बिना रंगों के अधूरी लगेगी। अपने जीवनसाथी को सबसे पहले रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दें। खुद के चेहरे को भी पार्टनर के लिए बेरंग रखें और सबसे पहले उन्हें मौका दें कि वह आपको रंग लगा सकें। दिन की शुरुआत एक दूसरे के गालों पर गुलाल और अपने प्यार के रंग से रंग कर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें