Holi Celebration Ideas For Married Couple: इस साल होली 25 मार्च को मनाई जा रही है। जिन लोगों की इसी वर्ष शादी हुई है, वह अपने जीवनसाथी के साथ पहली होली मना रहे हैं। शादी के बाद पहली होली को लेकर कपल उत्साहित रहते हैं। होली रंगों, प्रेम और उत्साह का त्योहार है, जिसमें लोग आपस में गले मिलते हैं और दिल से दिल मिलाते हैं। वहीं शादी के बाद सभी त्योहारों और रस्मों को नवविवाहित जोड़े पहली बार खास तरीके से मनाना पसंद करते हैं।
अगर शादी के बाद आपकी पहली होली है तो जीवनसाथी के लिए इसे यादगार बनाने के लिए अलग अलग तरीके अपना सकते हैं। यहां नवविवाहित जोड़े के लिए होली सेलिब्रेशन के रोमांटिक टिप्स बताए जा रहे हैं, ताकि पहली होली यादगार और प्रेम बढ़ाने वाली बन जाए।