फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 बातें बताती हैं कि अब आपका रिश्ता उम्र भर चलने वाला है

Mon, 14 Aug 2017 04:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
relationship
रिश्ते की शुरुआत में तो कमिटमेंट का होना मुश्किल है लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे आपका रिश्ता मजबूत होता है कमिटमेंट जरुरी हो जाता है और कहीं न कहीं ये सारी कमिटमेन्ट्स ही आपके रिश्तें को मजबूत बनाती है। कई बार आप सोचते हैं कि आपके रिश्ते में सब कुछ सही चल रहा है लेकिन फिर अचानक परेशानियां पैदा हो जाती हैं, इसलिए आपको रिलेशनशिप टेस्ट करते रहने चाहिए। अगर ये 5 बातें आपके साथ होती है तो समझ जाए आपका रिश्ता उम्रभर चलने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
कौन ज्‍यादा जरूरी
आप जिस रिश्‍ते में हैं उसकी मजबूती को जानने के लिए परखें कि आपके साथी के लिए उनके दोस्‍तों और आप में से कौन ज्‍यादा जरूरी है। अगर वो अपने दोस्तों में आपको ज्‍यादा तरजीह देते हैं। आपका ख्याल रखते हैं तो समझ ले कि उनकी ख्‍वाहिश आपके साथ उम्र बिताने की है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
जब आप दोनों के विचार मिलने लगे
देखिये विचार मिलने का मतलब ये कतई नहीं है कि आप एक दूसरे की हां में हां मिलाएं लेकिन जब आपकी बातें उन्हें अच्छी लगने लगे तो मामला कुछ और ही होता है। आप दोनों एक दूसरे की बात से अक्सर सहमत होते हो तो समझ जाए आप एक दूसरे के लिए ही बने है। जीवन भर आपका रिश्ता यूं ही मजबूत रहने वाला है।
 

4 of 6
एक दूसरे का आभार
'थैंक्स' कहना आपके लिए 'आई लव यू' कहने जितना ही जरूरी हो सकता है। रिसर्च बताता है कि एक दूसरे की ओर से आभार व्यक्त करना आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद होता है और उसे मजबूत बनाता है। अगर आपका पार्टनर भी आपको हर छोटी बड़ी बात के लिए आपका आभार व्यक्त करता है तो समझ ले वो आपसे दूर नहीं होना चाहता और आप अपने रिश्ते में आगे जाकर काफी खुश रहने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अगर आपका पार्टनर रहता है सोशल मीडिया से दूर
जो लोग अपने रिश्ते में ज्यादा खुश और सबसे ज्यादा सुरक्षित फील करते हैं, वो सोशल मीडिया से उनके रिश्ते को दूर रखने की कोशिश करते हैं। क्योंकि ऐसे लोग सोचते हैं कि उन्हें अपने रिश्ते को दुनिया को दिखाने की जरूरत नहीं है और ऐसे ही रिश्ते आगे जाकर कामयाब होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डबल डेटिंग
एक रिसर्च से ये बात सामने आयी थी कि डबल डेट करने से रिश्ते मजबूत होते होते हैं। डाबल डेट से मतलब है कि जब आप और आपका साथी अपने किसी दोस्त के यहां खाने पर जाते है और इससे आपका रिश्ता बेहतर बनता है। इसलिए यदि आप खुशी - खुशी ऐसा करते हैं तो और खुश हो जाएं, आपका रिश्ता ऑन ट्रेक है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें