फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heatwave Stress: गर्मी बढ़ते ही बढ़ रहा है चिड़चिड़ापन? ऐसे संभालें मूड और टीमवर्क

Tue, 28 Apr 2026 01:49 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Summer Mood Control: हीटवेव में खुद को हाइड्रेट रखें, छोटे-छोटे ब्रेक लें, पॉजिटिव कम्युनिकेशन करें और ठंडे वातावरण में काम करने की कोशिश करें।

विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में दफ्तर में चिड़चिड़ेपन से कैसे बचें - फोटो : AI

mood control in summer: गर्मी का मौसम सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि हमारे दिमाग और व्यवहार पर भी असर डालता है। खासकर जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और हीटवेव का असर होता है, तो ऑफिस में चिड़चिड़ापन, थकान और तनाव बढ़ने लगता है। इसका सीधा असर हमारी प्रोडक्टिविटी और टीम वर्क पर पड़ता है।

कई बार छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लगने लगती हैं और हम जल्दी गुस्सा या फ्रस्ट्रेशन महसूस करने लगते हैं। ऐसे में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिससे काम का माहौल खराब हो जाता है।

लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों और स्मार्ट रणनीतियों की मदद से आप इस स्थिति को संभाल सकते हैं। अगर आप हीटवेव के दौरान अपने मूड को कंट्रोल में रखेंगे और टीम के साथ बेहतर तालमेल बनाएंगे, तो न सिर्फ आपका काम बेहतर होगा बल्कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 6
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

हीटवेव में मूड और टीमवर्क संभालने के 5 असरदार तरीके


हाइड्रेशन का रखें ध्यान


गर्मी में शरीर में पानी की कमी चिड़चिड़ापन बढ़ाती है। दिनभर पर्याप्त पानी पीना आपके मूड को स्थिर रखता है। इसलिए खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी, नींबू पानी, ओआरएस का घोल पीते रहें।

विज्ञापन

3 of 6
दफ्तर - फोटो : Adobe

छोटे-छोटे ब्रेक लें


लगातार काम करने से थकान बढ़ती है। बीच-बीच में 5-10 मिनट का ब्रेक लेने से दिमाग फ्रेश रहता है। अपनी डेस्क से उठें, कुछ देर टहलें। शरीर और मस्तिष्क को 5 से 10 मिनट का रेस्ट दें।

4 of 6
दफ्तर - फोटो : Adobe

सकारात्मक संवाद रखें


दफ्तर में सहकर्मियों से शांत और सकारात्मक तरीके से बात करें। इससे टीमवर्क बेहतर होता है। बेहतर संवाद माहौल भी अच्छा रखता है और आपका मूड भी।

विज्ञापन

5 of 6
ठंडा वातावरण बनाएं - फोटो : एआई जनरेटेड

ठंडा वातावरण बनाएं

 

अगर संभव हो तो पंखा, AC या कूलर का सही इस्तेमाल करें ताकि काम का माहौल आरामदायक रहे। अगर दफ्तर में ही गर्मी या बढ़ा हुआ तापमान रहेगा तो कर्मचारियों को भी गर्माहट महसूस होगी और उनका मूड न तो काम में लगेगा और ना ही सकारात्मक बर्ताव कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्का और हेल्दी भोजन करें - फोटो : AI

हल्का और हेल्दी भोजन करें

 

भारी और तैलीय खाना सुस्ती और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है। हल्का और पौष्टिक भोजन बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें