फायदा
एक महिला ने बताया कि उन्हें उनकी आंटी ने 14 साल की उम्र में खरीदा था।"उन्होंने मेरी मां को करीब 57 हजार रुपए दिए। मुझसे कहा कि मैं शॉपिंग मॉल जा रही हूं।"आंटी उन्हें ड्रग डिलर के घर ले गईं जहां उन्हें ड्रग दिया गया और उनके साथ बालात्कार किया गया।एक दूसरी महिला बताती हैं कि जब उन्हें घर से निकाला गया तो वे महज 17 साल की थीं।उनका कहना है, "मैं बहुत कुछ पाना चाहती थी। "
वो कहती हैं, "मैं सेक्स वर्कर के रूप में काम करने लगी। बाद में मैं ज़्यादा पैसे कमाने के लिए Backpage.com पर विज्ञापन के सहारे का इस्तेमाल करने लगी।"एक महिला को महज 14 साल की उम्र में उस आदमी ने अगवा कर लिया गया जिसके बारे में वो सोचती थीं कि वो उन्हें पसंद करता है।वे दो साल तक घर नहीं लौटीं।'ब्रेकिंग फ्री' की चर्चा में अहम भूमिका निभाने वाली जेनी गेन्स का कहना है, "कई ऐसे है जो चलाकी से कम उम्र की लड़कियों का फायदा उठाते हैं।"