एक अध्ययन में बताया गया है कि खुशहाल रिलेशनशिप के लिए घर में एक से ज्यादा टीवी रखना जरूरी है। जिन घरों में एक से ज्यादा टीवी होता है, पति-पत्नी के बीच झगड़ा कम होता है और रिश्ता खुशहाल रहता है। यह अध्ययन ब्रिटेन में हुआ और 38 फीसदी लोगों ने बताया कि वह अपनी शादी से बेहद खुश हैं। पत्नी के साथ उनका रिश्ता अच्छा है और कोई मनमुटाव नहीं है। इसकी असली वजह, घर में एक से ज्यादा टीवी का होना है। आइए जानते हैं इस सर्वे में और क्या कहा गया है।