पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही नाजुक डोर से बंधा होता है और जब जरा सा भी इस डोर को तेजी से खींचा जाए तो इस प्यार की डोर को टूटने में समय नहीं लगता है। इसलिए जरूरी है कि अपने शादीशुदा जीवन को प्यार के साथ आगे बढ़ाया जाए। शादीशुदा जिंदगी में तो लोगों का अपने पार्टनर संग विवाद चलता रहता है, लेकिन जो लड़कियां शादीशुदा नहीं होती हैं उनके लिए लड़के भी नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में उनकी शादी होने में भी दिक्कत पैदा होती है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कतें हो रही हैं, तो आप इस हरतालिका तीज पर माता पार्वती और भगवान शिव को मनाने के लिए उनका व्रत रख सकती हैं। हो सकता है कि इस बार आपकी बात बन जाए। इस दिन शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी लड़कियां अपनी हर इच्छा पूर्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन उपाय के बारे में, जो आपके काम आ सकते हैं।