Hariyali Teej Born Baby Names: हरियाली तीज का पर्व सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह दिन मां पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का प्रतीक है। हरियाली तीज पर विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस शुभ दिन अगर आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है, तो वह आपके जीवन में भगवान के आशीर्वाद की तरह है। ऐसे में हरियाली तीज पर जन्मी बच्ची के लिए ऐसा नाम चुनना चाहिए जो न केवल सुंदर हो, बल्कि उसमें धार्मिकता, प्रकृति और शक्ति का संगम हो। हरियाली तीज जैसे शुभ पर्व पर जन्मी बेटी किसी सौभाग्य से कम नहीं होती। उसका नाम ऐसा होना चाहिए जो उसके व्यक्तित्व, संस्कार और सुंदरता का प्रतीक बने। इस लेख में हरियाली तीज में जन्मी बेटी के नामकरण के लिए कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण नामों के विकल्प दिए जा रहे हैं।