Teej Wishes In Hindi: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार, यानी आज मनाई जा रही है। यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है और भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए पूजा और व्रत करती हैं।
हरियाली तीज का नाम ही सावन की हरियाली और प्रकृति की खूबसूरती से जुड़ा है। इस अवसर पर महिलाएं हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां और मेहंदी लगाकर सजती हैं, झूले झूलती हैं और तीज के लोकगीत गाती हैं। कई परिवारों में मायके से बेटी को सिंधारा भेजने की परंपरा भी है, जिसमें घेवर, मिठाई, मेहंदी और चूड़ियां जैसी चीजें शामिल होती हैं।
इस मौके पर लोग अपने परिजनों, मित्रों और करीबियों को शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। अगर आपने अभी तक अपने प्रियजनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं नहीं दी हैं तो यहां से आकर्षक वाॅलपेपर डाउनलोड करके उनसे साझा करें। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां आपको तीज के खूबसूरत संदेश दिए जा रहे हैं।