Happy Vishwakarma Puja 2024: हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा की जाती हैं। हर साल की तरह इस साल भी विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर 2024 को मनाई जा रही है, जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर दी है।भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है।
ब्रह्मा जी ने ही अपने सातवें पुत्र विश्वकर्मा जी को सृष्टि की रचना का पूरा कार्यभार सौंपा था। इसी के चलते विश्वकर्मा पूजा विशेष रूप से उन लोगों द्वारा की जाती है जो निर्माण, शिल्पकला, यांत्रिकी और तकनीक के काम से जुड़े होते हैं।
ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से कार्यों में कुशलता, समृद्धि आती है। ऐसे में विश्वकर्मा पूजा के खास दिन आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को पूजा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं, इससे उनको भी अपने कामों में तरक्की मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 6
विश्वकर्मा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
मिले सहारा आपका जब हमें,
हर गम जिंदगी से हो जाएं दूर,
हमेशा रहें हम आपके भक्त,
चमके हमारे चेहरे पर नूर।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 6
विश्वकर्मा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
जिन्हें कर्म में विश्वास है,
विश्वकर्मा जी उनके पास हैं,
सदकर्म करते रहते हैं वो पावनधरा पर,
शरीर में उनके जब तक अंतिम सांस है।
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा 2024
4 of 6
विश्वकर्मा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
तुम हो सकल सृष्टि कर्ता,
ज्ञान सत्य जग हित धर्ता,
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे,
आपके दर्शन को हम भक्त तरसे।
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई
विज्ञापन
5 of 6
विश्वकर्मा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
ॐ विश्वकर्मणे नमः
निर्बल हैं तुझसे बल मांगते हैं,
करुणा का प्रयास से जल मांगते हैं,
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते हैं।