फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat Wishes: आज है वट सावित्री का व्रत, अपनों को ये संदेश भेजकर करें सभी के अटल सुहाग की कामना

Sat, 16 May 2026 09:07 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Vat Savitri Vrat 2026: आज का दिन हिंदू धर्म की सुहानिग महिलाओं के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज वट सावित्री व्रत का त्योहार है। ऐसे में हम आपको यहां इस खास दिन के लिए खास शुभकामना संदेश देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI
Happy Vat Savitri Vrat 2026: पूरे देश में आज 16 मई को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ रखा जा रहा है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत को अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता सावित्री ने अपने तप, प्रेम और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख के लिए रखा जाता है।

इस दिन महिलाएं सुबह स्नान कर सोलह श्रृंगार करती हैं और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। वट वृक्ष को लंबी आयु और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं पेड़ की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं।

वट सावित्री व्रत केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और विश्वास का भी प्रतीक माना जाता है। इस खास अवसर पर सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ खास और खूबसूरत वट सावित्री व्रत शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

साल भर की तपस्या के बाद,
वट सावित्री पूजा का अवसर आया,
विधि-विधान से पूजन कर के,
खुशियां पाने का मौका आया है।

वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

एक फेरा प्रेम का,
एक मेरे विश्वास का,
एक फेरा आपकी लंबी उम्र के लिए,
और एक हम दोनों के साथ का।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

आपकी लंबी आयु की मुझे दरकार है,
व्रत कर रही हूं मैं, हर जन्म में आपका इंतजार है।

वट सावित्री की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

आयो रे वट सावित्री व्रत आयो,
मन में उमंग और दिल में तरंग लायो।

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

भगवान करे ये उपकार,
हर साल मनाएं हम वट सावित्री का त्योहार,
झोली में आएं खुशियां हजार।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

वट वृक्ष का आपके जीवन में आशीर्वाद हो,
खुशियां मिलें हजार और अटल आपका सुहाग हो।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें