फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर प्रियजनों को दें पवित्र मंगलकामनाएं, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

Sat, 01 Nov 2025 09:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Tulsi Vivah 2025 Wishes: यहां तुलसी विवाह के मंगल गीत और शुभ संदेश तस्वीरों के साथ दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेजकर सभी को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Tulsi Vivah 2025 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी और उसके अगले दिन द्वादशी को तुलसी विवाह मनाया जाता है। यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र है, बल्कि जीवन में शुभता और नई शुरुआत का प्रतीक भी है। 2025 में देव उठनी एकादशी 1 नवंबर, शनिवार को और तुलसी विवाह 2 नवंबर, रविवार को मनाया जा रहा है।

माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीनों की योगनिद्रा से जागते हैं और सृष्टि में फिर से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। तुलसी विवाह भगवान विष्णु और माता तुलसी के दिव्य मिलन का उत्सव है, जो प्रेम, भक्ति और सात्विकता का संदेश देता है। इस दिन शुभकामनाएं भेजना केवल परंपरा नहीं बल्कि अपने प्रियजनों के जीवन में मंगल, समृद्धि और सद्भाव की कामना का प्रतीक होता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि आस्था, प्रेम और पवित्रता ही जीवन के सच्चे आभूषण हैं।

यहां तुलसी विवाह के मंगल गीत और शुभ संदेश तस्वीरों के साथ दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेजकर सभी को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------------

तुलसी विवाह का ये पावन पर्व लाए खुशियों की बहार,
जीवन में बसी रहे मां तुलसी और भगवान विष्णु का प्यार।


शुभ तुलसी विवाह

--------------
विज्ञापन

3 of 8
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-------------

हर आंगन में गूंजे मंगल गीत,
तुलसी विवाह का शुभ दिन लाए जीवन में नई रीत।


शुभ तुलसी विवाह

---------------

4 of 8
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
---------------

तुलसी माता और श्रीहरि विष्णु का पावन मिलन,
आपके जीवन में लाए सौभाग्य और धन।


शुभ तुलसी विवाह

------------------
विज्ञापन

5 of 8
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
------------

तेरे पत्तों में बसती है शक्ति,
तेरे नाम में है मोक्ष की भक्ति।
विष्णु संग तेरा यह विवाह पावन,
लाए संसार में प्रेम का सावन।


शुभ तुलसी विवाह

-----------------
विज्ञापन

6 of 8
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
--------

तुलसी और शालिग्राम के पवित्र मिलन का ये दिन,
हर घर में लाए सुख, शांति और प्रेम का अभिनंदन।


शुभ तुलसी विवाह

--------
विज्ञापन

7 of 8
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
------------

तुलसी के पत्तों सी पवित्र हो आपकी जिंदगी,
हर दिन महके भक्ति और खुशियों की बंदगी।


शुभ तुलसी विवाह

---------------
विज्ञापन

8 of 8
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-----------

तुलसी की पवित्र माला, हर घर का गहना है,
जिस घर में तुलसी, वहां विष्णु का रहना है।


शुभ तुलसी विवाह

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें