Happy Shardiya Navratri 2023 Wishes: आज यानी 15 अक्तूबर को नवरात्रि के पावन पर्व का आरंभ हो रहा है। नवरात्र नौ दिवसीय का पर्व है, जिसमें हर दिन मां के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन भक्त घट स्थापना के साथ नवदुर्गा का आह्वान करते हैं और मां के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा करते हैं। द्वितीय नवरात्रि को मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन माता चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवे दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन माता महागौरी और आखिर में नवे दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
इस बार 23 अक्तूबर 2023 को महानवमी है, वहीं 24 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। माता के पावन पर्व नवरात्रि के आरंभ होने के मौके पर परिजनों, दोस्तों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से देवी दुर्गा के स्वरूपों की दिव्य तस्वीरों के साथ आकर्षक शुभकामना संदेश डाउनलोड किए जा सकते हैं।