Sawan Ka Pehla Din Wishes: अगर आप भी सावन के पहले दिन अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए भक्तिमय संदेश, कोट्स, शुभकामना संदेश और खूबसूरत वॉलपेपर व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें "हर हर महादेव" के साथ सावन की शुभ शुरुआत की बधाई दे सकते हैं।
Savan Mas Ki Hardik Shubhkamnaen: भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन महीना सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में श्रावण मास को भक्ति, आस्था और शिव कृपा का विशेष समय माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी महीने माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। वहीं, समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष का पान करने के बाद देवताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्हें शीतलता प्रदान की थी। तभी से सावन में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है।
मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने और शिव मंत्रों का जाप करने से मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं। इस दौरान शिव भक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं, सावन सोमवार का व्रत रखते हैं और शिवालयों में दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंचते हैं।
अगर आप भी सावन के पहले दिन अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए भक्तिमय संदेश, कोट्स, शुभकामना संदेश और खूबसूरत वॉलपेपर व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें "हर हर महादेव" के साथ सावन की शुभ शुरुआत की बधाई दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सावन के पहले दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : AI
------------------------------
सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
-------------------------------
विज्ञापन
3 of 6
सावन के पहले दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : AI
---------------------------
कण-कण में शिव हैं,
हर जगह में शिव हैं।
वर्तमान भी शिव हैं और
भविष्यकाल भी शिव हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
-------------------------------
4 of 6
सावन के पहले दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : AI
---------------------------
समय की चाल है
शिव अपने भक्तों की ढाल है
पल में बदल दे जो सृष्टि को
वो महाकाल है।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
--------------------------
विज्ञापन
5 of 6
सावन के पहले दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : AI
---------------------------
सारे दुख, सारे कष्ट, सारे रोग
भाग जाते हैं।
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।