फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Propose Day 2019: दिल की बात कहने में जल्दबाजी न करें, ये होमवर्क कर लें मान जाएगी गर्लफ्रेंड

Fri, 08 Feb 2019 11:23 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
propose day
आज प्रपोज डे है और युवाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज ही के दिन युवा अपने प्रेमी-प्रेमिका से दिल की बात कहते हैं। अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। अपने दिल के जज्बात को एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। अगर आपने भी आज के दिन अपनी ड्रीम गर्ल को प्रपोज करने का मन बना  लिया है तो जल्दबाजी न करें। प्रपोज करने से पहले कुछ खास तरह की तैयारियां कर लें।
विज्ञापन

2 of 5
propose day - फोटो : social media
पसंद और नपसंद जान लें
अगर आप अपनी ड्रीम गर्ल को प्रपोज करने जा रहे हैं तो सबसे पहले उसकी पसंद और नापसंद को जान लें। इससे आपको प्रपोज करने में आसानी होगी। जब हम किसी की पसंद और नापसंद जानते हैं तो उससे और बेहतर तरह से जुड़ जाते हैं। हमारे बीच का रिश्ता और मजबूत हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
propose day - फोटो : social media
प्रपोज करते वक्त आप कॉन्फीडेंट रहें। अपनी ड्रीम गर्ल को भी अपनी बात कहने का मौका दें। आप वक्त लेकर आराम से अपनी दिल की बात रखें और उसे बताएं कि वो आपके लिए कितनी खास है। आप अपने व्यवहार के जरिए भी जताएं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं।

4 of 5
Propose Day
अपने ड्रीम गर्ल से अपनी दिल की बात करते वक्त किसी तीसरे व्यक्ति को उसमें शामिल न करें। प्यार का तमाशा नहीं बनाया जाता है। आप उसे अकेलू में प्रपोज करें और जो आपके दिल में है साफ-साफ कर दें। अगर आप सबसे सामने प्रपोज करेंगे तो इससे बात बिगड़ सकती है और आपकी इमेज भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship tips
लड़कियां प्रपोज करते ही किसी के प्यार को स्वीकार नहीं करती हैं बल्कि वक्त लेती हैं। अगर आप सबसे सामने प्रपोज करेंगे तो इससे बातें बनेगी और कोई भी लड़की नहीं चाहती कि उसे लेकर गोसीप हो। अगर आपका प्रपोजल अस्वीकार भी हो जाता है तो आप अपने व्यवहार में बिल्कुल भी बदलाव न लाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें