आज प्रपोज डे है और युवाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज ही के दिन युवा अपने प्रेमी-प्रेमिका से दिल की बात कहते हैं। अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। अपने दिल के जज्बात को एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। अगर आपने भी आज के दिन अपनी ड्रीम गर्ल को प्रपोज करने का मन बना लिया है तो जल्दबाजी न करें। प्रपोज करने से पहले कुछ खास तरह की तैयारियां कर लें।