Happy Propose Day Wishes in Hindi: आज यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन आशिक अपने प्यार का इजहार करते हैं। जिस से मुहब्बत है, उसे दिल में छुपा हाल ए इश्क बतलाते हैं। हालाँकि प्यार के वो तीन मैजिकल शब्द कहना प्यार करने वालों के लिए मुश्किल होता है। उन्हें ये डर होता है कि जिसे वह पसंद करते हैं, वो उनके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा न दें।
इसलिए प्यार का इजहार ऐसा हो कि वो झट से हाँ बोल दें। आई लव यू के साथ कोई रोमांटिक शायरी या प्यार भरी पंक्तियों के साथ प्रेम प्रस्ताव को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। यहाँ कुछ सुंदर प्रेम प्रस्ताव के वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप या ग्रीटिंग कार्ड के जरिये अपने प्रिय तक पहुंचा कर प्यार का इजहार कर सकते हैं। यहाँ से प्रपोज डे की शायरियाँ डाउनलोड करें।