फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2022: पार्टनर को करना है प्रपोज, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

Tue, 08 Feb 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रपोज टिप्स - फोटो : pixabay
वैसे तो प्यार को जताने के लिए किसी खास मौके के इंतजार की जरूरत नहीं होती। आप कभी भी कहीं भी प्यार का इजहार कर सकते हैं लेकिन रोजाना के व्यस्त जीवन में अपने प्यार को आप जता नहीं पाते। इसलिए साल में एक हफ्ता प्रेमी जोड़ों के लिए होता है। फरवरी में वैलेंटाइन सप्ताह में आप हर दिन कुछ खास तरीके से अपने पार्टनर से प्यार जता सकते हैं। वहीं अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपने दिल की बात का इजहार करने का मौका तलाश रहे हैं तो उनके लिए भी वैलेंटाइन वीक बेस्ट मौका है। वैलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन प्रपोज डे होता है। इस दिन आशिक अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप पहली बार अपने दिल की बात उस दोस्त को बताने वाले हैं, जिसे आप पसंद करते हैं तो आपको प्रपोज डे कुछ खास तरीके से मनाना होगा। यानी सामने वाले को कुछ ऐसे प्रपोज करें कि वह आपके प्यार को मना न कर पाए। कुछ खास तरीकों से करें इस प्रपोज डे पर प्यार का इजहार।  
विज्ञापन

2 of 5
प्रपोज टिप्स - फोटो : Pixabay
सही जगह का चयन

अगर आप किसी को प्रपोज करने वाले हैं तो ध्यान रखें कि इस उन्हें कहीं भी प्रपोज न करें। प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास जगह का चयन करें। आप उन्हें किसी रोमांटिक जगह पर ले जा सकते हैं या किसी ट्रिप पर ले जा सकते हैं। माहौल अच्छा होगा तो आपके पार्टनर आपके प्यार और इजहार को आसानी से समझ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रपोज टिप्स - फोटो : Pixabay
सरप्राइज दें

आप अपने पार्टनर को इस खास मौके पर छोटे छोटे सरप्राइज देकर उनके दिल को पहले ही जीत सकते हैं। इजहार से पहले आप उन्हें खूबसूरत फूल देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। चॉकलेट भी दे सकते हैं। उनका मूड अच्छा होगा तो आपके प्रपोज को वो गंभीरता से लेंगे और आपके प्यार को मना नहीं कर पाएंगे।

4 of 5
प्रपोज टिप्स - फोटो : istock
डिनर पर ले जाएं

आप चाहें तो अपने पार्टनर को डिनर पर ले जा सकते हैं। पार्टनर की पसंदीदा डिश ऑर्डर करें। उन्हें महसूस कराएं कि आप उनकी पसंद ना पसंद को समझते हैं। एक अच्छा डिनर और रोमांटिक माहौल आपको अपने प्यार का इजहार करने के लिए बेहतर मौका देगा। जिसमें पार्टनर आपके प्यार को कबूल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रपोज टिप्स - फोटो : Pixabay
गिफ्ट दें

प्रपोज करना ही जरूरी नहीं, आपके प्यार के इजहार के बाद का व्यवहार भी जरूरी है। अगर आप उन्हें अपने दिल की बात बताते हैं और वह आपके प्यार को कबूल कर लेते हैं तो आप अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चीज गिफ्ट में दे सकते हैं। गिफ्ट प्रपोज करने से पहले भी दिया जा सकते हैं और बाद भी, जरूरी है कि गिफ्ट आपके पार्टनर की पसंद का हो। गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जो उनके दिल को छू जाए। आपके भावनाएं आपके गिफ्ट में दिख जाएं तो हो सकता है कि आपको कुछ कहने की जरूरत भी न पड़े। उन्हें फोटो एल्बम या आपके पार्टनर से संबंधित दिल को छू जाने वाला एक खूबसूरत सा वीडियो तैयार करके भी दे सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें