फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2019: अपने क्रश को करने वाले हैं प्रपोज तो भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां

Fri, 08 Feb 2019 11:33 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Propose Day
वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत हो चुकी है। 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक रहने वाले इस वीक में पहला दिन रोज़ डे होता है। 8 फरवरी को प्रपोज डे है। इसे दिल की बात कहने का दिन कहते हैं। इस दिन लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं। अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं और उसे अपना वैलंनटाइन बनाना चाहते हैं और प्रपोज करने जा रहे हैं तो आपके लिए यहां कुछ टिप्स है, जिसे फॉलो करके अपना इंप्रेशन जमा सकते हैं। इसलिए प्रपोज करते वक्त इन टिप्स का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन

2 of 6
propose day - फोटो : social media
जगह का चुनाव
अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए सबसे पहले किसी खास जगह का चुनाव करें। ऐसी जगह के बारे में सोचिए जहां से आपकी कुछ यादें जुड़ी हों या जो आप लोगों के दिल के सबसे करीब हों। एक बात का खास ख्याल रखें जिस जगह का चयन करें वहां ज्यादा भीड़भाड़ न हों। किसी शांती वाली जगह पर जाएं। कोशिश करें आप दोनों वहां अकेले हो और तब अपने दिल की बात रखें।
विज्ञापन

3 of 6
propose day - फोटो : social media
प्रपोज करने का तरीका हो खास
ऐसा नहीं हो कि प्रपोज डे है तो बस मौके पे चौका मार दिया। लड़किया बहुत इमोशनल होती हैं। उन्हे कोई गिफ्ट से इतनी खुशी नहीं मिलेगी जितनी आपके द्वारा उनको स्पेशल फील कराने के लिए किए गये प्रयास से मिलेगी। उनको प्रपोज करने के लिए कुछ प्लान करें। 

4 of 6
Propose Day
लुक योर बेस्ट
पूरा प्लान करते हुए अपने कपड़ों, जूतों और एक्सेसरीज के बारे में सोचना ना भूलें। इस यादगार पल में आप भी परफेक्ट दिखने चाहिए। वहीं कपड़े पहन कर जाएं, जिसमें आप बेस्ट दिखते हों या फिर जिन कपड़ों में वो आपको पसंद करती हों। अब इंतजार किस बात का है? सारी काम की बात तो हो चुकी है। अब जाएं पलान करें और उनके सामने जाकर कह दें अपने दिल की बात। 
विज्ञापन

5 of 6
Propose Day
अच्छा परफ्यूम 
कपड़ों, जूतों और अच्छे हेयर स्टाइल के साथ अच्छा परफ्यूम लगाना न भूलें, क्योंकि लड़कियों को परफ्यूम की खुशबू अच्छी लगती है। इसलिए लड़की तो प्रपोज करने जाते वक्त अच्छा परफ्यूम लगाकर ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Propose Day
रोमांटिक माहौल तैयार करें
लड़की के साथ पूरा दिन बिताने के बाद जब सूरज अस्त होने वाला हो कोई अच्छी सी जगह लेकर जाएं जहां आप अकेले टाइम बिता सकें और तब आप उसे प्रपोज करें। ऐसे में आप उन्हें कोई तोहफा देकर सरप्राइज भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें