Happy Onam 2024 Wishes : दक्षिण भारत के राज्य केरल में उत्सव मनाया जा रहा है, जिसका आज धूमधाम से समापन हो रहा है। केरल का सबसे प्रमुख त्योहार ओणम हर साल उत्साहित होकर मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के मुताबिक श्रवण नक्षत्र को थिरु ओणम के रूप में मनाया जाता है और यह दस दिनों तक चलता है। इस पर्व के अंतिम दिन को थिरुवोणम के रूप में सबसे विशेष माना जाता है। इस साल ओणम की शुरुआत 6 सितंबर को हुई और समापन आज यानी 15 सितंबर को हो रहा है।
ओणम के दस दिनों में विभिन्न प्रकार की पूजाएं की जाती हैं, जैसे एथम, चिथिरा, चोधी, विसाकम, अनिज़ाम, थ्रिकेता, मूलम, पूरादम, उथीरदम और अंतिम दिन थिरुवोणम। इन दिनों में फूलों से घर और आसपास की जगहों को सजाया जाता है और विशेष तैयारियां की जाती हैं।
ओणम के अवसर पर विशेष तौर पर तैयार किए गए पकवानों का आनंद लिया जाता है। इस उत्सव में दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर मुंह मीठा कराया जाता है और शुभकामनाएं दी जाती हैं। आप भी ओणम की खास शुभकामनाएं अपने परिवार और दोस्तों को भेजकर इस खुशी को साझा कर सकते हैं।