फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल पर भेजें ये फनी शायरियां, पढ़कर दोस्तों के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Mon, 01 Jan 2024 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

नए साल की फनी शायरियों से करीबियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां आपको नव वर्ष 2024 की फनी शायरियां दी जा रही हैं।  
विज्ञापन
1 of 11
New Year 2024 - फोटो : amar ujala
New Year 2024 Funny Shayari in Hindi : एक जनवरी से कैलेंडर बदल जाता है। कैलेंडर पर पड़ी तारीख, महीना और साल भी बदल जाते हैं। अब साल 2024 आ रहा है। नया साल नई उम्मीदे लाता है। ये उम्मीद जीवन को और बेहतर बनाने, खुशहाली की होती है। इसी उम्मीद के साथ लोग नए साल का स्वागत बहुत उत्साह और रोमांच के साथ करते हैं। लोग नव वर्ष पर एक दूसरे से मिलते हैं, जश्न मनाते हैं, नाचते-गाते हैं और तरह तरह के पकवान बनाते व खाते हैं। अपने परिवार, दोस्तों व करीबियों के साथ 31 दिसंबर की शाम बिताते हैं। बीते हुए साल की बातों का याद करते हुए आने वाले साल का स्वागत करते हैं। वहीं जैसे ही घड़ी में 12 बजते हैं, समय के साथ ही दिन व साल बदलने पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि हर करीबी आपके पास हो, ऐसा संभव नहीं। इसलिए दूर बैठे अपनों को नए साल की शुभकामना देने के लिए कुछ सुंदर संदेश व शायरियां भेज सकते हैं। इस नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं ऐसे दें कि अपनों के चेहरे पर खिलखिलाहट गूंज उठे। नए साल की फनी शायरियों से करीबियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां आपको नव वर्ष 2024 की फनी शायरियां दी जा रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 11
happy New Year 2024 - फोटो : amar ujala
एक तो आप मुस्कुराते बहुत हो और फिर शर्माते बहुत हो, दिल तो चाहता है आपको न्यू ईयर पार्टी में बुलाऊं पर सुना है आप खाते बहुत हो। नया साल मुबारक
विज्ञापन

3 of 11
Happy New Year 2024 - फोटो : Amar Ujala
एक हाथ में चिकन दूसरे हाथ में है बियर जमकर पियो मेरे यारो क्योंकि आ गया हैप्पी न्यू ईयर नया साल मुबारक

4 of 11
happy New Year 2024 - फोटो : Amar Ujala
गाय दूध देती है लात मारकर हैप्पी न्यू ईयर आंख मार कर। नया साल मुबारक
विज्ञापन

5 of 11
Happy New Year 2024 - फोटो : Amar Ujala
लक्स की खुशबू हमाम में नहीं मेरे दोस्त जैसा हिंदुस्तान में नहीं। नया साल मुबारक
विज्ञापन

6 of 11
Happy New Year Wishes 2024 - फोटो : Amar Ujala
दिल एक मंदिर है,
आप उसकी मूरत हैं।
ख़ुदा कसम आप,
पूरे शहर में सबसे खूबसूरत हैं।

नया साल मुबारक
विज्ञापन

7 of 11
Happy New Year 2024 - फोटो : amar ujala
पुराना प्यार खत्म हो गया नए प्यार की तलाश है जारी। 1 जनवरी को मुहब्बत का इजहार कहीं पड़ न जाए आपको भारी। नया साल मुबारक

8 of 11
Happy New Year 2024 - फोटो : Amar Ujala
दोस्ती बुरी हो तो उसे होने मत दो, अगर हो जाए तो उसे खोने मत दो। और अगर दोस्त हो सबसे प्यारा तो, न्यू ईयर की रात उसे सोने मत दो। नया साल मुबारक

9 of 11
Happy New Year 2024 - फोटो : Amar Ujala
जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है, खामोश धड़कन में हलचल बढ़ा रहा है हे भगवान प्लीज मेरी भी सेटिंग करा दो मेरा दोस्त गर्लफ्रेंड के लिए ग्रीटिंग कार्ड सजा रहा है। नया साल मुबारक

10 of 11
Happy New Year 2024 - फोटो : Amar Ujala
आलू सड़े-सड़े टमाटर सड़े-सड़े हैप्पी न्यू ईयर आपको रजाई में पड़े-पड़े। नया साल मुबारक
विज्ञापन

11 of 11
Happy New Year Wishes 2024 - फोटो : amar ujala
चूहा निकला बिल से हैप्पी न्यू ईयर दिल से। नया साल मुबारक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें