फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Fourth Day Wishes: नवरात्रि का चौथा दिन है मां कूष्मांडा को समर्पित, प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं

Sun, 06 Oct 2024 08:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने प्रियजनों को भी मां कूष्मांडा के बीज मंत्र के साथ शुभकामना संदेश भेजें, ताकि आपके साथ ही परिजनों औऱ करीबियों के दिन की शुरुआत भी मां कूष्मांडा के आशीर्वाद के साथ हो सके।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा - फोटो : Amar Ujala
Happy Navratri Day 4 Wishes: 3 अक्तूबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि के हर दिन नवदुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती है। 6 अक्तूबर, दिन रविवार को नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा का विधान है, जिनकी साधना करने से जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं। कहते हैं कि देवी कूष्माण्डा अपने भक्तों को रोग,शोक और विनाश से मुक्त करके आयु,यश,बलऔर बुद्धि प्रदान करती हैं। 

नवरात्रि के चौथे दिन की शुरुआत मां कूष्मांडा के नाम का स्मरण करके करें। उनके बीज मंत्र का जाप करें। अपने प्रियजनों को भी मां कूष्मांडा के बीज मंत्र के साथ शुभकामना संदेश भेजें, ताकि आपके साथ ही परिजनों औऱ करीबियों के दिन की शुरुआत भी मां कूष्मांडा के आशीर्वाद के साथ हो सके।
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि चौथा दिन मां कूष्मांडा - फोटो : Amar Ujala
मां कूष्मांडा का स्वरूप

मां कूष्मांडा भय, रोग, शोक को दूर करने वाली जगतजननी हैं। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इस कारण उन्हें अष्टभुजाधारी भी कहते हैं। उनके हाथों में कमण्डलु, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृत पूर्ण कलश, चक्र और गदा सुशोभित है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। मां कूष्मांडा का वाहन सिंह है।
विज्ञापन

3 of 5
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : amar ujala
मां कूष्मांडा का बीज मंत्र


ऐं ह्री देव्यै नम:

4 of 5
नवरात्रि माता चौथा स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां कूष्मांडा

मां कूष्मांडा को नीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन नीले रंग वस्त्र पहनकर पूजा करने से माता का पूर्ण आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि के चौथे दिन भोग - फोटो : Amar Ujala
मां कूष्मांडा का प्रिय भोग

देवी कूष्मांडा की पूजा के साथ भोग अर्पित करना चाहते हैं तो मालपुए का भोग लगाएं। नवरात्रि के चौथे दिन मालपुए का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें