Happy Nag Panchami 2023 Wishes in Hindi: आज यानी 21 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का पर्व मनाते हैं। यह उत्साह और उमंग का पर्व है। इस दिन कई शहरों में गुड़िया पीटने का भी रिवाज है। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन सर्पों को दूध पिलाने की भी परंपरा है। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के बाद नाग को दूध पिलाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।
हिंदू धर्म में सर्प कई देवताओं से संबंधित हैं। भगवान विष्णु का सिंहासन शेषनाग है। वहीं भगवान शिव भी सर्पों की माला पहनते हैं। इस दिन शिव मंदिरों में काफी भीड़ रहती है। नाग पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत किया जाता है। नाग देवता का चित्र या मिट्टी के सर्प देवता बनाकर पूजा स्थल पर लाल कपड़े को बिछाकर पूजा की जाती है।
नागपंचमी के पावन पर्व पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से नागपंचमी के सुंदर वॉलपेपर डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेज सकते हैं।