फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's day 2019: अपनी मां को इन 5 चीजों के लिए जरूर कहें धन्यवाद

Sun, 12 May 2019 09:05 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मां के लिए कोई एक दिन नहीं होता वो अलग बात है कि एक खास दिन मां के नाम निश्चित कर दिया गया है। मई महीने में दूसरे हफ्ते के रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष ये खास दिन 12 मई को मनाया जा रहा है। दरअसल अपनी प्यारी मां के साथ समय बिताने का ये बेहद अच्छा मौका होता है। यूं तो मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को बहुत सारी चीजों से खुश करेंगे लेकिन इस बार एक खास कदम बढ़ाइए और मां को इन 5 चीजों के लिए अनोखे अंदाज में धन्यवाद करिए। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इस जीवन के लिए धन्यवाद
अपनी कोख में बच्चे को पालना और देखभाल करके बड़ा करना ये मां से बेहतर कौन कर सकता है। स्वास्थ्य और हंसमुख जीवन के पीछे मां के कई बलिदान छिपे हैं इसलिए उनको दिल से शुक्रिया अदा करें। यूनाइटेड नेशन कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर दिन 830 महिलाएं की गर्भावस्था और प्रसव से संबंधित निवारक कारणों से मौत हो जाती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
शिक्षा के लिए धन्यवाद
किसी भी बच्चे की पहली गुरु मां होती है। हमें अंदर जितनी अच्छाइयां हैं वो उसे सिखाने वाली मां है। उसके बाद दुनिया की कई मां यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले लंबी लड़ाइयां भी लड़ती हैं, क्योंकि यह गरीबी के चक्र को समाप्त करने और लड़कियों और लड़कों के लिए समान अवसर खोलने की एक मात्र कुंजी है।

 

4 of 6
मातृत्व दंड के लिए धन्यवाद 
बच्चों की देखभाल के लिए समय निकालना महिलाओं के करियर की रुकावट तो बनता है जिसके बावजूद मां बच्चों की देखभाल में रुकावट नहीं आने देती। दुनिया भर में, महिलाएं हर डॉलर के लिए 77 सेंट बनाती हैं जो पुरुष कमाते हैं। परिणाम पुरुषों और महिलाओं के बीच आय असमानता जमीन आसमान जैसा है। जैसे-जैसे महिलाएं मां बनती हैं, आय और अवसर पुरुषों और महिलाओं के बीच व्यापक होते जाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
टेस्टी खाना बनाने के लिए धन्यवाद 
हर बच्चे के लिए उसकी मां जैसा खाना कोई नहीं बना सकताये बात अहम होती है। तो इस बार अपनी मां को हर रोज टेस्टी खाना बना कर खिलने के लिए जरूर धन्यवाद करें..वे भोजन की उपलब्धता, पहुंच, उपयोग को बनाए रखने के साथ-साथ आर्थिक कठिनाइयों (एफएआर) के समय में खाद्य आपूर्ति के प्रबंधन की प्रभारी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हमारे हक की लड़ाई लड़ने के लिए धन्यवाद
इस बात का गवाह तो हर बच्चा होगा क्योंकि आजतक हमारे हक की लड़ाई हमारी माओं ने लड़ी है..कई माओं ने लंबी और कड़ी लड़ाई लड़ी है, ताकि हमारे पास अधिकार और स्वतंत्रता हो। तो इस बार अपनी मां को प्यार से गले लगाकर उन्हें 'थैंक यू' कहें क्योंकि मां अनमोल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें