फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखने से शादी के सालों बाद भी रिश्ते में बना रहता है प्यार और भरोसा

Fri, 18 Dec 2020 09:30 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी हर इंसान की जिंदगी में एक ठहराव का समय होता है। शादी के बाद एक नए सफर की शुरुआत होती है। एक नए परिवार और नया माहौल होता है, लेकिन इस रिश्ते को आपसी समझ और प्यार से बहुत खूबसूरत बनाया जा सकता है। कुछ बदलाव खुद में करने होते हैं, तो थोड़ा पार्टनर को भी बदलना पड़ता है और इसी तरह से रिश्तों में प्यार और मजबूती बनी रहती है। कुछ छोटी मगर बड़ी ही काम की बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखने से शादी के सालों बाद भी रिश्ते में ताजगी, प्यार और मजबूती बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
जब नई-नई शादी होती है तो पार्टनर एक दूसरे की बहुत केयर करते हैं, साथ में घूमना-फिरना, लॉन्ग ड्राइव पर जाना एक दूसरे के लिए वक्त निकालना, लेकिन वक्त के साथ जिम्मेदारियां या काम के प्रेशर की वजह से ये सारी चीजें कम होने लगती है, जिसकी वजह से रिश्तें में दूरियां आने लगती है। इसलिए शादी के शुरुआती समय से ही ध्यान रखें कि चाहें शादी को कितना ही टाइम हो जाए लेकिन एक दूसरे के टाइम जरुर निकालें। कुछ समय फैमिली के बीच में बैठकर घर के जरुरी मुद्दो पर बात करें। अपने काम में पार्टनर की सलाह लें। कुछ समय निकाल कर पार्टनर के साथ शाम को लॉन्ग ड्राइव या लॉन्ग वॉक के लिए जाएं। दिनभर की बातें एक दूसरे के साथ शेयर करें। इससे रिश्ते में प्यार और भरोसा बना रहता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी बाद सिर्फ दो लोग ही आपस में नहीं जुड़ते हैं बल्कि दो परिवार अलग-अलग परंपराएं और मूल्यों का मिलन होता है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे के परिवार को सम्मान दें। उनकी परंपराओं को समझे, और एक दूसरें के दोस्तों को जानें। अपने पार्टनर को उसके रिचुअल्स और मान्यताओं को निभाने दें। आप भी उसमें हिस्सा लें जिससे आपके पार्टनर को अच्छा लगे।


 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन अपने प्यार और केयर को दिखाते नहीं हैं। रिश्तें में प्यार को जताना भी जरुरी होता है। जिससे आपके पार्टनर को स्पेशल महसूस हो। आप अपने प्यार को पार्टनर को छोटी-छोटी बातों से ये अहसास दिला सकते हैं कि वो आपके लिए स्पेशल है, जैसे कुछ समय बैठ कर हंसी-मजाक करना, अचानक प्यार से गले लगाना, पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करना, कोई खास मौका न होने पर भी छोटा सा गिफ्ट लेकर आना, पार्टनर की तारीफ करना ये सभी बातें आपके पार्टनर को खुशी देंगी।  लंबे समय तक आपके रिश्तें में नयापन बना रहेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कभी-कभी गुस्से में पार्टनर एक-दूसरे को बहुत कुछ बुरा-भला कह देते हैं। जिससे एक दूसरे की भावनाओं को ठेस लगती है यही समय सबसे ज्यादा नाजुक होता है। इसलिए अपने पार्टनर से गुस्से में बात न करें। अगर आपने गुस्से में कुछ गलत कह भी दिया है तो गलती को मानते हुए एक दूसरे को सॉरी बोलें और शांति के साथ बात करके किसी भी बात का हल निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोई भी रिश्ता हो उसमें पर्सनल स्पेस का होना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि हर इसांन की अपनी एक अलग लाइफ भी होती है। हर पार्टनर एक दूसरे की केयर करता है, और अपने पार्टनर पर अधिकार दिखाना चाहता है, लेकिन कभी-कभी ये केयर ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे आपका पार्टनर अपने दोस्तों के सामने असहज महसूस कर सकता है। इसलिए एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस नें ज्यादा दखल न दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें