फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti Wishes in Hindi: तिल-गुड़ से पहले भेजें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, खास हैं ये संदेश

Wed, 14 Jan 2026 10:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti Wishes 2026:  इस मकर संक्रांति के मौके पर अपने करीबियों और प्रियजनों को गुड़-तिल जैसी मीठे मीठे संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें। यहां मकर संक्रांति के वाॅलपेपर, शायरी और स्टेट्स के लिए आकर्षक तस्वीरें दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Makar Sankranti Wishes 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है जो कि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, नए साल का पहला पर्व मना जाता है। मकर संक्रांति 14/15 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है, जो कि तिथि से सूर्य के उत्तरायण पर मनाई जाती है। जब सूर्य उत्तरायण होता है, तो अंधकार से प्रकाश की ओर, ठंड से ऊष्मा की ओर और निराशा से उम्मीद की ओर यात्रा शुरू होती है। यह पर्व हमें पूजा, दान पुण्य की शक्ति का अहसास कराता है। 

आज के डिजिटल युग में शुभकामनाएं संदेशों, ग्रीटिंग, तस्वीरों, वाॅलपेपर और व्हाट्सएप स्टेटर के जरिए भेजने का ट्रेंड है। डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं भेजकर रिश्तों की डोर को थामे रखने का प्रयास किया जाता है। तिल-गुड़ की मिठास जैसे शब्दों में घुलकर जब किसी अपने तक आपके संदेश और शुभकामनाएं पहुंचती है, तो दूरी भी कम लगने लगती है। मकर संक्रांति पर भेजे गए संदेश नई शुरुआत, स्वास्थ्य, समृद्धि और सौहार्द की कामना से भरे होते हैं। 

मकर संक्रांति 2026 के मौके पर अपने करीबियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेजकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। यहां कुछ सूर्य के प्रकाश जितने प्रकाशमय और गुड़-तिल की मिठास जितने मीठे मकर संक्रांति के शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
--------------------------------

तन में मस्ती, मन में उमंग
देखकर सबका अपनापन,
गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,
और भर लें आकाश में अपने रंग।


मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

-------------------------------
विज्ञापन

3 of 5
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
--------------------------------

इस वर्ष की मकर संक्रांति
आपके लिए हो तिल-लड्डू जैसी मीठी,
मिले कामयाबी पतंग जैसी ऊंची
इसी कामना के साथ।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

----------------------------

4 of 5
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------------------

ऊंची पतंग और खुला आकाश
संक्रांति पर छाए हर्षोल्लास।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
---------------------------

उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें