फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri Wishes 2026: हर हर महादेव! इस महाशिवरात्रि शेयर करें ये खास शुभकामना संदेश

Sun, 15 Feb 2026 07:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Mahashivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर शुभ संदेश भेजकर अपने करीबियों, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
maha shivratri Quotes:  आज महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। आज के दिन शुभकामना संदेश भेजकर अपने प्रिय के जीवन को सुखमय बनाया है सकता है।

भगवान शिव सृष्टि के संहारक ही नहीं, करुणा और कल्याण के प्रतीक भी हैं। वे आदि योगी हैं, विरक्ति में भी प्रेम का संदेश देते हैं और विष को पीकर भी जगत को अमृत का अनुभव कराते हैं। ऐसे महादेव के पर्व पर भेजा गया एक सच्चा संदेश रिश्तों में विश्वास जगाता है, दूरियों को मिटाता है और मन में आशा की लौ जलाता है।

आज जब जीवन भागदौड़ से भरा है, तब एक आध्यात्मिक शुभकामना किसी के दिन की दिशा बदल सकती है।  महादेव के नाम से शुरू हुआ संवाद मन को स्थिर करता है, भय को दूर करता है और जीवन में धैर्य, शक्ति व संतुलन का आशीर्वाद देता है। यही कारण है कि महादेव के शुभकामना संदेश भेजना एक आध्यात्मिक परंपरा भी है और आत्मिक जुड़ाव का सशक्त माध्यम भी।
 
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------

भोलेनाथ के भक्त हैं, 
शिव की शरण में रहते हैं,
जो भी आता है द्वार,
उसका बेड़ा पार करते हैं।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

--------------------
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------

गले में सर्प, भस्म का श्रृंगार,
डमरु की धुन, तांडव अपार।
महाशिवरात्रि का शुभ दिन आया,
भोले के भक्तों ने भक्ति को अपनाया।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं


------------------

 

4 of 5
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------

शंकर की ज्योति से नूर मिलता है
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है।
शिव के द्वार आता है जो भी
सबको फल जरूर मिलता है।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं


-----------------

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------

आज जमा लो भांग का रंग
आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग
भगवान भोले की कृपा बरसे आप पर
जीवन में भर जाए नई उमंग।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं 

----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें