फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी करवा चौथ: "हर जन्म में तुम ही हमसफर रहना..." चांद निकलने से पहले भेजें ये प्यार भरी शायरी

Thu, 29 Oct 2026 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy karwa chauth images: आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने साथी को शुभकामनाएं दे सकते हैं और उनके जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए आभार भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Karwa Chauth Wishes 2026: करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस खास दिन पर हर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करती है।

अगर आप भी करवा चौथ की शुभकामनाएं, पति के लिए रोमांटिक शायरी, दिल छू लेने वाली कविताएं और प्यार भरे संदेश खोज रहे हैं, तो यहां आपको मिलेंगे ऐसे खूबसूरत शब्द, जिन्हें आप अपने जीवनसाथी के साथ-साथ दोस्तों और परिवार के लोगों को भी भेज सकते हैं।

चांद के दीदार से लेकर छलनी में अपने हमसफर का चेहरा देखने तक, इस पर्व का हर पल प्यार की एक नई कहानी कहता है। इस करवा चौथ पर अपनों को सिर्फ बधाई नहीं, बल्कि अपने दिल की बात कहने का मौका दें।

पढ़ें करवा चौथ की बेहतरीन हिंदी शायरी, Happy Karwa Chauth Wishes 2026, WhatsApp Status और रोमांटिक मैसेज, जो आपके रिश्ते में प्यार की मिठास घोल देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Ai
-------------------
भूख-प्यास से थकी नहीं वो,
उसके मन में बस एक आस है।
साजन की लंबी उम्र मिले,
यही उसका विश्वास है।
 
करवा चौथ की शुभकामनाएं!

---------------------

 
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ संदेश - फोटो : Ai
------------------

वो कहती है, 'मेरे सजना की लम्बी उम्र हो'
माथे की बिंदी, मांग में सिंदूर हो।
करवा चौथ का ये पवित्र त्योहार,
हर सुहागन के दिल का गुरूर हो।
 
करवा चौथ की शुभकामनाएं!

----------------

4 of 7
करवा चौथ की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
------------------

करवा चौथ की रौनक है निराली,
हर सुहागन की आंखों में चमक निराली।
सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम,
ये दिन है प्रेम की सबसे प्यारी मिसाल।
 
करवा चौथ की शुभकामनाएं!

-----------------
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
----------------

सजनी ने थाली सजा ली है,
दीपों की लौ जला ली है।
पिया के नाम का व्रत रखा,
सिंदूर से मांग सजा ली है।
 
करवा चौथ की शुभकामनाएं
 
-----------
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
--------------
 
नयनों में उम्मीद चमक रही,
मन में बस एक पुकार है।
चांदनी रात में झूम उठे वो,
जब दिखे पिया का दीदार है।
 
करवा चौथ की शुभकामनाएं
 
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
----------------
 
सदियों से चलती आई ये रीत,
प्रेम की अमर कहानी है।
करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं,
ये भारतीय नारी की पहचान है।

करवा चौथ की शुभकामनाएं!
 
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें