Happy Jitiya Vrat Wishes 2025: भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में स्त्रियों के व्रत और पर्वों का विशेष महत्व है। इन्हीं में से एक है जीवित्पुत्रिका व्रत, जिसे जितिया व्रत भी कहते हैं। जितिया व्रत मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह व्रत माताएं अपने संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस वर्ष जितिया व्रत 14 सितंबर 2025 को रखा जाएगा। तीन दिन के इस पर्व में पहले दिन नहाय खाए, दूसरे दिन उपवास और तीसरे दिन व्रत का पारण होता है। इस दिन माताएं निर्जला उपवास करती हैं और संतान की सुरक्षा के लिए भगवान जीवपुत्र जी से प्रार्थना करती हैं।
इस पावन अवसर पर माताओं को शुभकामनाएं दी जाती हैं, क्योंकि वे ही इस व्रत का पालन करती हैं। बेटों-बेटियों वाले घरों में यह व्रत संतान के उज्ज्वल भविष्य की आशा का प्रतीक है। परिवार और समाज के अन्य लोग माताओं को इस अवसर पर आशीर्वाद और बधाइयां जरूर दें।
यहां जितिया व्रत की भक्तिमय और सुंदर शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सभी माताओं को जितिया व्रत की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए इस पर्व को और खास बना दें।
Jitiya Vrat 2025: जितिया पर जन्मे बेटे या बेटी को दें ये प्यारे नाम, बच्चे को मिलेगा व्रत का आशीर्वाद!