International Friendship Day 2022: आज अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस है। हर साल 30 जुलाई को दोस्ती दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वैसे तो अगस्त महीने के पहले रविवार को भी मित्रता दिवस मनाया जाता है। लेकिन 30 जुलाई को मनाएं जाने वाले दोस्ती दिवस को कई देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों पर आधारित दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों से मुलाकात करते हैं, उनके साथ घूमते फिरते हैं। दोस्ती का रिश्ता होता भी खास है। दोस्त परिवार के अलावा इंसान के सबसे करीबी होते हैं, जिनके साथ सुख दुख बांटा जा सकता है। दोस्त आपको अच्छी सलाह देते हैं। आपकी उन्नति से प्रसन्न होते हैं। ऐसे में इस मित्रता दिवस के मौके पर दोस्तों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी दोस्ती को गहरा करें। इसलिए लिए अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर अपने दोस्तों, प्रियजनों को ये खास शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दें। ये रहे मित्रता दिवस के शानदार संदेश।