फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Wishes 2026: इस होली भेजें सबसे अलग शुभकामनाएं, डाउनलोड करें और शेयर करें

Wed, 04 Mar 2026 08:23 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Holi Wishes In Hindi: होली आ गई है दोस्तों... और व्हाट्सएप व फेसबुक पर शुभकामना भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को होली के खास संदेश, होली कोट्स, कविताएं और शायरियां डाउनलोड करके भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली की शुभकामनाएं, वाॅलपेपर, कोट्स - फोटो : Amar ujala

Holi ki hardik shubhkamnaye In Hindi : होली आ गई है। 

होली यानी रंगों की फुहार, मिठाइयों की मिठास और अपनों के साथ हंसी-ठिठोली का दिन। ये दिन दिल खोलकर मस्ती करने का है। करीबियों और परिचितों से और करीब आने का। रूठे हुए दोस्तों को मनाने का और मिलकर खुशियां बांटने का त्योहार है। 

इस मौके पर अपने सभी करीबियों से मिल नहीं पा रहे हैं तो दूर बैठे प्रियजनों को कुछ खास शुभकामना संदेश भेजकर दिल से दिल की करीबियां बढ़ाएं। होली पर अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार या सोशल मीडिया के लिए कुछ खास और दिल छू लेने वाली होली की शुभकामनाएं ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहां आपको मिलेंगी खूबसूरत पंक्तियां, शायरियां, कोट्स, स्टेटस के लिए शानदार लाइनें और शेयर करने लायक प्यारे-प्यारे होली वॉलपेपर मैसेज।

होली की शुभकामना संदेश, वाॅलपेपर और शायरियां यहां से डाउनलोड करें और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रियजनों को भेजकर बधाई दें। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
होली की शुभकामनाएं, वाॅलपेपर, कोट्स - फोटो : Amar ujala
 
-----------------

गुलाल का रंग, गुजिया की मिठास,
प्यार की पिचकारी, खुशियों की आस,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार,
होली लाए जीवन में उल्लास।


होली की शुभकामनाएं

------------------
विज्ञापन

3 of 6
होली की शुभकामनाएं, वाॅलपेपर, कोट्स - फोटो : Amar ujala
 
------------------

रंग बरसे दिल से दिल तक,
मिट जाए हर दूरी आज,
होली के इस पावन मौके पर
बस खुशियों की हो शुरुआत।

होली की शुभकामनाएं

----------------

4 of 6
होली की शुभकामनाएं, वाॅलपेपर, कोट्स - फोटो : Amar ujala
 
-----------------------

रंगों से सजा है आंगन सारा,
हंसी से गूंजे घर हमारा,
मिठास घुले रिश्तों में ऐसे,
जैसे गुजिया में प्यार हमारा।

होली की शुभकामनाएं

------------
विज्ञापन

5 of 6
होली की शुभकामनाएं, वाॅलपेपर, कोट्स - फोटो : Amar ujala
-------------------------
 
रंगों की बरसात हो,
प्यार की बौछार हो,
खुशियों की फुहार हो,
ऐसी होली की बहार हो।

होली की शुभकामनाएं 
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
 
-----------------

तेरे संग खेलूं रंगों की होली,
रंगों में घुल जाए प्यार की बोली,
प्यार के रंग में रंग दूं तुझे,
बन जाए ये दुनिया रंगोली।

होली की शुभकामनाएं

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें