फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2025 Wishes: होली की सुंदर शायरियां भेजकर दें सभी को रंगों की पर्व की शुभकामनाएं

Wed, 12 Mar 2025 11:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां आकर्षक वाॅलपेपर और दिल को छू लेने वाले संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर अपने करीबियों को होली की बधाई दी जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
होली की शुभकामनाएं - फोटो : Adobe
Happy Holi Wishes 2025: होली आने वाली है। 13 मार्च 2025 को होलिका दहन का पर्व है और अगले दिन 14 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। वैसे तो होली का यह पर्व रंगभरी एकादशी से ही शुरू हो जाता है जिसकी धूम होली के बाद रंग पंचमी तक देखने को मिलती है। हालांकि मुख्य रूप से होली 13 और14 मार्च को मनाई जा रही है। होली को लेकर बच्चे से लेकर बड़े अधिकतर सभी  उत्साहित होते हैं। ये खुशियों, मस्ती और रंगों का पर्व है, जिसे लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ मनाते हैं। इस मौके पर रूठे दोस्तों को भी मना लिया जाता है।

रंग लगाकर गले लगते हैं और बस मुस्कुराकर कहते हैं ' बुरा न मानो होली है..' सारे गिले-शिकवे मिटाकर दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। होली के इसी महत्व को खुशी-खुशी सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।  यहां आकर्षक वाॅलपेपर और दिल को छू लेने वाले संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर अपने करीबियों को होली की बधाई दी जा सकती है।


विज्ञापन

2 of 7
होली के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

रंगों से भरी होली है आई,
खुशियों की सौगात संग लाई।
दोस्ती के रंग में सबको रंग देंगे,
चलो मिलकर होली का जश्न मनाएंगे।

होली है...
 
विज्ञापन

3 of 7
होली के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

गुलाल का रंग, बड़ों का मान,
छोटों का प्यार, मिठाइयों की मिठास,
गुझिया की खुशबू, अपनों का संग,
होली पर दोस्ती के जमे नए रंग।

होली है

4 of 7
होली के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

होली आई मस्ती लाई,
संग में अपने खुशियां लाई।
रंग लगाकर हम गले मिलेंगे,
हर शिकवा भूलकर संग चलेंगे।

होली है
विज्ञापन

5 of 7
होली के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala


गुझिया की मिठास और रंगों की बरसात,
दोस्ती के रंग में होली की सौगात।
यारी की मस्ती और रंगों की धूम,
होली के दिन दिल से लगाएंगे झूम।

होली है
विज्ञापन

6 of 7
होली के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala


रंगों में घुली हो खुशियों की मिठास,
गुझिया और ठंडाई संग हो खास।
दोस्तों संग मनाएं होली ऐसी,
हर लम्हा हो जाए यादों के पास।

होली है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
होली के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
बुरा न मानो,
होली है...

हैप्पी होली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें