फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं: 'शिव-शक्ति का मिले आशीष...' तीज पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं

Mon, 14 Sep 2026 05:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज के इस शुभ अवसर पर अपनों को प्यार भरे संदेश भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं और इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
Hartalika Teej Wishes In Hindi: हरतालिका तीज भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक बेहद पावन और महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की प्रार्थना करती हैं।

हरतालिका तीज के अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, हाथों में मेहंदी रचाती हैं और पारंपरिक परिधानों में सजती-संवरती हैं। मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
 
यह पर्व केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि रिश्तों में प्रेम, विश्वास और समर्पण की भावना को भी मजबूत करता है। इस खास दिन पर महिलाएं अपनी सहेलियों, बहनों और परिवार के लोगों को सुंदर शुभकामनाएं, संदेश, शायरी और कविताएं भेजकर त्योहार की खुशियां बांटती हैं।

आप भी हरतालिका तीज के इस शुभ अवसर पर अपनों को प्यार भरे संदेश भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं और इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
-----------------

सोलह श्रृंगार से सजे हर नारी के अरमान,
शिव-पार्वती का मिले जीवनभर वरदान।
सुख-समृद्धि से महके आपका हर एक संसार,
शुभ हो आपका हरतालिका तीज का त्योहार।

------------------
विज्ञापन

3 of 6
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
---------------------

हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदिया की शान,
दिल में बसें भोलेनाथ और पार्वती का नाम।
प्रेम और विश्वास से महके जीवन का हर गीत,
शुभ हो आपकी हरतालिका तीज।

-----------------------

4 of 6
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
----------------------

तीज का पावन त्योहार आया,
संग खुशियों का संसार लाया।
मां पार्वती का तप और प्रेम,
सिखलाता रिश्तों का सच्चा नेम।

शुभ हरतालिका तीज

------------------
विज्ञापन

5 of 6
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
-----------------------

मेहंदी रचे, चूड़ियां खनकें,
मन में प्रेम के दीपक चमकें।
शिव-शक्ति का मिले आशीष,
हर जीवन में बनी रहे प्रीत।

शुभ हरतालिका तीज

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
-------------------

तीज आई रे, सज गई अंगनाई,
हाथों में मेहंदी, चुनरिया लहराई।
गौरा संग भोले की जोड़ी निराली,
सुखी रहे हर सुहागन की डोली। 

शुभ हरतालिका तीज

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें