Happy Friendship Day 2025 Wishes: अगस्त महीने के तीसरे रविवार को मित्रता के रिश्ते को समर्पित एक खास दिन मनाया जाता है, जिसे फ्रेंडशिप डे कहते हैं। दरअसल, 1935 में अगस्त महीने के रविवार को अमेरिका में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस की मौत की खबर से हताश होकर उसके दोस्त ने आत्महत्या कर ली। उनकी दोस्ती और लगाव को देखते हुए अगस्त महीने के पहले रविवार को मित्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। दोस्ती का रिश्ता होता ही कुछ ऐसा है, जिसमें लोग अपने दोस्त के हर सुख-दुख के साथी बन जाते हैं। उनका गम अपना गम लगने लगता है और उनकी खुशी से ज्यादा दोस्त को खुशी होती है।
ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्त के साथ अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करना चाहते हैं और खुद को लकी मानते हैं कि आपके जीवन में अच्छे दोस्त हैं, तो उन्हीं अच्छे और सच्चे दोस्तों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें। फ्रेंडशिप डे पर खास संदेश और शायरी भेजकर दोस्तों को बताएं कि आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है।