Dussehra 2025: दशहरा, जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। साथ ही यह दिन मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का भी प्रतीक है। इसीलिए दशहरा को शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व माना जाता है।
दशहरा के पावन पर्व पर प्रभु श्रीराम के नाम का जाप और भजन करना चाहिए ताकि भगवान राम आपके मन में छुपे क्रोध, लोभ, अहंकार और ईर्ष्या का समापन करके आपको सुखी जीवन का आशीर्वाद दें। अपने करीबियों को भी दशहरा की मंगलकामनाएं भेजकर यह संदेश दें कि हर इंसान अपने भीतर के रावण को परास्त करना चाहिए।
यहां विजयादशमी के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जो आप अपने प्रियजनों को भेजकर बधाई संदेश दे सकते हैं।