फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Dussehra Wishes 2023: 'सियावर रामचंद्र की जय', इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भेजें दशहरा की शुभकामनाएं

Tue, 24 Oct 2023 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस विजयदशमी के मौके पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दशहरा के सुंदर शुभकामना संदेश भेजने के लिए यहाँ से वॉलपेपर डॉनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : अमर उजाला
Happy Dussehra 2023 Wishes : आज विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। नाम से ही स्पष्ट है शारदीय नवरात्रि के बाद आने वाली दशमी तिथि को विजय उत्सव मनाते हैं। यह विजय असत्य, अधर्म और अहंकार पर सत्य, धर्म और निस्वार्थ की है।

कहते हैं इस दिन अयोध्या नरेश दशरथपुत्र श्री राम ने चौदह वर्ष के वनवास के दौरान लंकापति रावण का वध किया था। मन में बसी रावण रूपी बुराई का अंत करने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रतिवर्ष दशहरा का पर्व मनाते हैं। इस मौके पर आप भी मन के मेल को रावण के पुतले की तरह दहन करने का संकल्प लें और अपने प्रियजनों को भी प्रेरित करें।

इस विजयदशमी के मौके पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दशहरा के सुंदर शुभकामना संदेश भेजने के लिए यहाँ से वॉलपेपर डॉनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : AMAR UJALA
भीतर के रावण को
जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : AMAR UJALA
अब की दशहरा
मेरे भाई बस इतना तू काम कर
बैठा है जो मन में तेरे
उस रावण का सर्वनाश कर।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

4 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : AMAR UJALA
हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला
कभी ना आए कोई झमेला
सदा सुखी रहे आपका बसेरा।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : AMAR UJALA
इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करे
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : AMAR UJALA
हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश ।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : AMAR UJALA
रावण का सर्वनाश हो,
हर हृदय में श्री राम का वास हो।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें