फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Chhoti Diwali 2024 Wishes: आज है छोटी दिवाली, प्रियजनों को भेजें नरक चतुर्दशी के वॉलपेपर

Wed, 30 Oct 2024 10:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

 यहां छोटी दिवाली के आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर सभी को नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी कहते हैं जो कि दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाती है। - फोटो : Amar ujala
Happy Chhoti Diwali 2024 : त्योहारों के मौसम में तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट और त्योहार के मौके पर घर की जरूरत के सामान की खरीदारी तक लोग जल्दी जल्दी सभी तैयारियां कर लेना चाहते हैं। हालांकि इस भाग दौड़ में वह उत्सव को न भूलें। इस बार दिवाली दो दिन 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को मनाई जा रही है। हालांकि दीपोत्सव की शुरुआत दीपावली से दो दिन पहले यानी धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस 29 अक्तूबर को है और अगले दिन छोटी दिवाली 30 अक्तूबर को मनाई जा रही है। 

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहते हैं। कारण है, इस दिन लोग अपने घर की, तन की और मन की अस्वच्छता को दूर करते हैं। मान्यता है कि इस दिन घर के नरक यानी गंदगी को बाहर निकालते हैं। साथ ही उबटन लगाकर त्वचा के मैल को भी साफ करते हैं। 

दिवाली की तैयारियों में व्यस्त अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को केवल दिवाली की नहीं नहीं, दीपोत्सव के हर दिन की शुभकामनाएं भेजें।  यहां छोटी दिवाली के आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर सभी को नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
इस बार छोटी दिवाली 30/31 अक्तूबर को मनाई जा रही है। - फोटो : Amar ujala
पूजा से भरी थाली है
चारों ओर खुशहाली है
आओ मिलके मनाएं ये पर्व
आज छोटी दिवाली है।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
छोटी दिवाली पर दोस्तों रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजा जा सकता है। - फोटो : Amar ujala
नरकासुर का कर उद्धार
श्री कृष्ण कहलाए पालनहार।
नरक चतुर्दशी का यह त्योहार
बचाता है नरक से हर बार।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

4 of 5
छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी कहते हैं जो कि दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाती है। - फोटो : Amar Ujala
चौदह दिए चौदस के,
छोटी दिवाली पर जगमगाना।
पटाखें और फुलझड़ियां,
नरक चतुर्दशी पर जलाना।

छोटी  दिवाली की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

जैसे भगवान कृष्ण ने नरकासुर का नाश किया
वैसे ही भगवान आपके जीवन में दुखों का नाश करें।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें